रायपुर: छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री OP चौधरी आज बजट पेश कर कर रहे है। मंत्री ने बताया कि अमृतकाल की नींव और GREAT CG की थीम पर बजट है. यूथ को रोजगार, स्किल डेवलपमेंट, महिलाएं और किसान को फोकस पर रखा गया है।
वित्त मंत्री ओपी चौधरी सदन में बजट पेश करते हुए कहा कि हमें विरासत में राजकीय खजाना खाली मिला है। पर हम अंधेरे से उजाले की ओर जा रहे हैं। चुनौतियों से घिरे होने के बाद भी हम लक्ष्य भेदने जा रहे हैं। चौधरी हरिवंश राय बच्चन की पंक्तियां भी पढ़ीं। उन्होंने कहा- किसी गुजरे हुए को फिर बसाना कब मना है पर किसी उजड़े हुए को फिर बसाना कब मना है अंधेरी रात और दीवा जलाना कब मना है।
आज देश अमृत काल में ऊर्जा और उत्साह के साथ आगे बढ़ रहा है। पूरी दुनिया आज भारत की ओर देख रही है। विकसित भारत का लक्ष्य सबके सामने है। दुर्भाग्य के साथ कहना पड़ रहा है कि छत्तीसगढ़ के विकास को ग्रहण लग गया था। भ्रष्ट ताकतों ने छत्तीसगढ़ को दबोच कर रखा था। चिंता होती थी कि भारत की इस विकास यात्रा में छत्तीसगढ़ का क्या होगा, लेकिन लोकतंत्र की ताकत ने इन नकारात्मक शक्तियों को पराजित कर दिया।

