हाथी की हमले से बुजुर्ग कोरवा महिला पार्वती दीवान की मौत . . . पत्थलगांव जशपुर जिले के पत्थलगांव वन परिक्षेत्र तमता पंचायत के आसपास गांव एंव वन अंचलों में सात हाथियों का दल विचारण कर डेरा लगाए है। . . पंचायत पंडरीपानी सिकरी भद्ररा पर आज सुबह पार्वती दीवान पति सुखराम दीवान जाति कोरवा उम्र 72 वर्ष बुजुर्ग महिला अपने खेत तरफ दिशा मैदान के लिए गई थी इस दरमियान अचानक हाथी आ पहुंचा उसे देख बुजुर्ग पार्वती दीवान भागने की कोशिश की लेकिन हाथी ने दौड़ा के सूड से उठाकर पटक दिया जिससे मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई घटना क़ी सूचना पर वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचा और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पीएम के लिए भिजवाते हुए आगे क़ी कार्रवाई क़ी जा रही है l
ग्राम वासियों मे हाथी के हमले से भारी आक्रोश है आए दिन हाथों के हमले से जनधन का भारी छति नुकसान उठाना पड़ रहा है जिस पर वन अमला एवं शासन प्रशासन द्वारा कोई ठोस पहल आज तक नहीं की गई है। . कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शैलेश शर्मा ने बताया आसपास के ग्रामीण इलाकों से ईलाज के लिए तमता स्वास्थ केंद्र 20 25 किलोमीटर दूरी तय कर पहुंचते हैं पहुंचने पर पता चलता है कि डॉक्टर साहब पत्थलगांव मीटिंग गया है या डॉक्टर साहब का ड्यूटी सिविल हॉस्पिटल पत्थल गांव में लगाया गया है कई बीमारियों का
तत्काल ईलाज करना जरूरी होते है पर डॉक्टर नही रहते हैं इलाज करना संभव नहीं हो पाता समय पर ईलाज नही हो पाने पर कई प्रकार की घटना घट चुकी है ग्राम वासियों ने बताया कि पूर्व में जनप्रतिनिधि एवं शासन से मांग की गई थी की तमता स्वास्थ केंद्र पर पीएम कराने की व्यवस्था की जाए जिससे आदिवासी अंचलों की दुख दूर हो सके यहां से पत्थलगांव आने जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है कभी रात हो जाने से दूसरे दिन पीएम हो पता है दुख की समय पर 2 दिन झेलना बहुत मुश्किल हो जाता है




