छत्तीसगढ़ में 14 दिनों तक शराब दुकाने बंद रहेंगी। इसको लेकर एक आदेश भी जारी किया है गया है जिसमे बतयागुआ है कि राजिम कुंभ कल्प मेला के चलते राजिम समेत नवापारा और मगरलोड की शराब दुकानें 14 दिनों तक बंद रहेंगी।
आदेश में क्या कहा गया है :
जारी आदेश के अनुसार : राज्य शासन, एतद्वारा, वर्ष 2024 में आयोजित होने वाले राजिम कुंभ मेला के दौरान मेला प्रारंभ दिनांक 24.02.2024 से दिनांक 08.03.2024 तक कुल 14 दिवस राजिम मेला क्षेत्र के आसपास स्थित देशी एवं विदेशी मदिरा दुकान, राजिम (बाह्य), जिला-गरियांबद, देशी एवं विदेशी मदिरा दुकान, गोबरा नवापारा, जिला-रायपुर तथा देशी एवं विदेशी मदिरा दुकान, मगरलोड, जिला-धमतरी कुल 06 देशी एवं विदेशी मदिरा दुकानें बंद रखने हेतु आदेशित करता है।
कब से कब तक बंद रहेगी शराब की दुकानें ?
राजिम सहित रायपुर जिले के नवापारा व धमतरी जिले के मगरलोड की शराब दुकान को 24 फरवरी से 08 मार्च महाशिवरात्री तक बंद रखा जाएगा.

