छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में एक युवक ने तंत्र-मंत्र का झांसा देकर आधा दर्जन से ज्यादा युवतियों के साथ शारीरिक संबंध बनाए हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी साहिल खान ने खुद को हिंदू बताकर इन युवतियों को अपना शिकार बनाया। उसने एक फर्जी आधार कार्ड पर राजू सिंग का नाम इस्तेमाल किया है।
एक पीड़िता ने सिटी कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें बताया गया कि उसके पति 307 के मामले में बिलासपुर जेल में ढाई वर्षों से बंद हैं। पति को छुड़वाने के प्रयास के दौरान उसकी मुलाकात साहिल खान से हुई। आरोपी ने तंत्र-मंत्र के माध्यम से पति को जेल से छुड़वाने का झांसा देकर पीड़िता को अपने जाल में फंसाया और शारीरिक संबंध बनाए। इसके साथ ही, आरोपी ने उसे मोटी रकम भी दिलवाई और धर्मांतरण करने के लिए कहा।
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है और आरोपी की तलाश के लिए टीम मध्यप्रदेश रवाना हो गई है। थाना प्रभारी लालजी सिन्हा ने कहा कि पुलिस आरोपी को जल्द पकड़ लेगी।
