हिन्दू सम्मेलन की सफलता पर पुलिस प्रशासन का सम्मान, AH परिषद ने जताया आभार
रायगढ़, 28 नवंबर 2026। रायगढ़ में 24 नवंबर को आयोजित वीर हिन्दू – विजेता हिन्दू सम्मेलन की सफल आयोजन को लेकर अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल ने पुलिस प्रशासन के प्रति आभार जताते हुए अधिकारियों का सम्मान किया। संगठन ने सम्मेलन के शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित आयोजन में पुलिस प्रशासन की भूमिका को सराहनीय बताया।
जिला अध्यक्ष वरुण सिंह के नेतृत्व में संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह, उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती उन्नति ठाकुर एवं थाना प्रभारी कोतरा रोड रायगढ़ से सौजन्य भेंट कर सम्मान व्यक्त किया।
प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन, उप पुलिस अधीक्षक एवं थाना प्रभारी कोतरा रोड के सहयोग तथा पुलिस विभाग के समस्त कर्मचारियों की सक्रियता और मुस्तैदी से विशाल हिन्दू सम्मेलन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। आयोजन के दौरान सुरक्षा एवं व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का योगदान महत्वपूर्ण रहा।
जिला अध्यक्ष वरुण सिंह ने पुलिस अधिकारियों एवं जवानों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासन का सहयोग सामाजिक आयोजनों को सुव्यवस्थित और सफल बनाने में अहम भूमिका निभाता है। उन्होंने भविष्य में भी पुलिस प्रशासन से इसी प्रकार सहयोग, सद्भाव और मार्गदर्शन मिलने की अपेक्षा जताई। संगठन ने पुलिस प्रशासन के सहयोग को सम्मेलन की सफलता का महत्वपूर्ण आधार बताया।

