सोमवार से शुरू हो चुकी हैं शीतकालीन छुटि्टयां
रायगढ़. हाईकोर्ट में शीतकालीन अवकाश सोमवार से शुरू हो गया है। इस दौरान बुधवार 23 दिसंबर को जरूरी मामलों की सुनवाई वेकेशन बेंच में हाेगी। इसमें जस्टिस आरसीएस सामंत की एकलपीठ में मामलों की सुनवाई होगी। हाईकोर्ट में सोमवार से शीतकालीन अवकाश शुरू हो चुका है। इस दौरान कोर्ट में करीब 2 सप्ताह नियमित काम काज बंद रहेगा। आवश्यक मामलों के लिए 23 दिसंबर को सुबह 10.30 से वेकेशन बेंच का निर्धारण किया गया है। सीआरपीसी की धारा 438 और 439 के तहत आने वाले तत्काल सुनवाई के मामले सुने जाएंगे। तत्काल सुनवाई के आवेदन के साथ और शीतकालीन अवकाश में सुनने के आवेदन के साथ प्राप्त मुकदमे सुने जाएंगे। रजिस्ट्रार ज्युडिशियल अरविन्द कुमार वर्मा द्वारा जारी नोटिफिकेशन में यह भी बताया गया है, कि अवकाश काल में अगर रिट अपील बहुत ही आवश्यक व तत्काल सुनवाई के आवेदन के साथ पेश की जाए तब इस स्थिति में हाईकोर्ट में युगलपीठ भी अवश्य गठित की जाएगी। यह युगलपीठ ही इन मामलों पर विधिवत सुनवाई करेगी।
साभार: दैनिक भास्कर

