रायगढ़. सीएचसी पुसौर में कोविड वैक्सीन के स्टोरेज के लिए तैयार कोल्ड चेन पाइंट का कलेक्टर भीम सिंह ने जायजा लिया और संबंधित अधिकारी से तैयारियों की जानकारी ली। उन्हें बताया गया कि वैक्सीन के स्टोरेज व ट्रांसपोर्टेशन के लिए कोल्ड चेन पाइंट बनाते हुए अन्य मेडिकल उपकरण व सामग्रियों को रखने के लिए ड्रइ स्टोरेज तैयार किया गया है, जिसमें कोल्ड चेन पाइंट में वैक्सीन को रखने के लिए डीप फ्रिज, आईएलआर रेफ्रिजरेटर व ट्रांसपोर्टेशन के लिए कोल्ड बॉक्स तैयार कर लिए गए है। इसमें डीप फ्रिज में -15 से-25 डिग्री तथा डिस्ट्रीब्यूशन के लिए जरूरी आईएलआर फ्रिज से 2 से 8 डिग्री के तापमान पर टीके को रखा जा सकता है। आइस बाक्स के माध्यम से उसे एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाया जा सकता है। कलेक्टर सिंह ने बिंजकोट के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का भी औचक निरीक्षण किया। जहां उन्होंने ओपीडी तथा प्रसव कक्ष का निरीक्षण किया तथा इलाज व डिलीवरी के लिए आने वाले मरीजों की संख्यात्मक जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल परिसर में कुछ लोगों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटवाने के निर्देश रायगढ़ एसडीएम को दिए।
साभार: दैनिक भास्कर

