रायगढ़, 26 दिसम्बर 2020/ कलेक्टर श्री भीम सिंह ने सभी जनपद सीईओ को निर्देशित किया है कि जिले के समस्त जन्म-मृत्यु पंजीयन इकाईयों को आरजीआई के पोर्टल में जन्म-मृत्यु के घटनाओं को 01 जनवरी 2021 से ऑनलाईन पंजीयन किया जाना है। जिले के सभी ग्राम पंचायत के लिये आईडी/पासवर्ड तैयार कर ली गई है। प्रशिक्षण दिवस को ही उन्हें आईडी/पासवर्ड देकर व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया जायेगा। ताकि पंजीयन कार्य में कोई कठिनाई न हो। जिसके लिये 28 से 30 दिसम्बर 2020 तक जनपद पंचायत तमनार, घरघोड़ा एवं रायगढ़ में तीन पालियों में प्रशिक्षण दिया जायेगा।
जनपद पंचायत तमनार में 28 दिसम्बर 2020 को प्रथम पाली दोपहर 12 से 01 बजे तक, द्वितीय पाली दोपहर 1 से 2 बजे तक एवं तृतीय पाली दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक प्रशिक्षण दिया जायेगा। इसी तरह जनपद पंचायत घरघोड़ा में 29 दिसम्बर 2020 को प्रथम पाली दोपहर 12 से 01 बजे तक, द्वितीय पाली दोपहर 1 से 2 बजे तक एवं तृतीय पाली दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक तथा जनपद पंचायत रायगढ़ में 30 दिसम्बर 2020 को प्रथम पाली दोपहर 12 से 01 बजे तक, द्वितीय पाली दोपहर 1 से 2 बजे तक एवं तृतीय पाली दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक प्रशिक्षण दिया जायेगा।
स.क्र./145/राहुल

