कांसाबेल हॉस्पिटल में घायल का चल रहा इलाज
जशपुर. बाइक के अनियंत्रित होकर खेत में गिरने से चालक की मौत ही गई। वहीं दूसरे को गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक बागबहार थाना क्षेत्र के ग्राम भेलवाटोली का बताया जा रहा है। घटना कांसाबेल थाना क्षेत्र के ग्राम नकटीमुंडा की है, जहां बागबहार भेलवाटोली का साढ़ू राम अपने साथी के साथ उनके दीदी के यहां मेहमानी करने आया था। मेहमानी करने के बाद अपने घर लौटते समय उसका बाइक अनियंत्रित गया। जिससे वह बाइक समेत खेत में जा गिरी। इससे वाहन चालक के सिर में गंभीर चोट आई और वह बेहोश हो गया। हादसे में दूसरे साथी के पैर एवं शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई। घटना के बाद किसी तरह परिजन ने 108 एम्बुलेंस की मदद से उन्हें कांसाबेल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने वाहन चालक आसाढू राम को मृत घोषित कर दिया, वहीं दूसरे घायल व्यक्ति का इलाज जारी है। कांसाबेल पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
साभार: दैनिक भास्कर

