सामूहिक दुष्कर्म मामले में जवान के 2 दोस्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
जशपुर. आर्मी के एक जवान ने एक नाबालिग किशोरी को अपने प्रेम जाल में फंसाया और शादी का झांसा देकर उसका दैहिक शोषण किया। जब पीड़िता उससे शादी करने का दबाव डाला तो आराेपी जवान ने पीड़िता को अपने दो साथियों के पास भेज दिया। आरोपी जवान के दाेनाें साथियों ने भी पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। मामला जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने पीड़िता के रिपोर्ट पर आरोपी के दोनों साथियों को गिरफ्तार कर लिया है, वही ड्युटी में तैनात आर्मी के जवान को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की टीम रवाना की जाएगी। थाना प्रभारी ललित सिंह नेगी के मुताबिक साहीडांड़ निवासी अंशुमन टोप्पो सेना में कश्मीर में पदस्थ है। उसका प्रेम प्रसंग एक नाबालिग किशोरी के साथ चल रहा था। अंशुमन ने उसे शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण कर रहा था। जब वह गर्भवती हुई ताे आरोपी की मां ने पीड़िता का गर्भपात करा दिया। सितंबर माह में जब पीड़िता ने आरोपी को शादी करने की बात कही तो आरोपी ने पीड़िता को दो साथी अमित राम एवं अनीमानंद टोप्पो के पास भेज दिया। पीड़िता ने आरोपी की बात मानते हुए जब उसके दोनों दोस्तों के साथ पहुंची तो आरोपी के दाेनाें दोस्तों ने मिलकर पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। आरोपी के दोनों दोस्तों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद पीड़िता ने आरोपी सहित उसके दाेनाें दोस्तों के खिलाफ नारायणपुर थाने में मामला दर्ज करा दिया है। पुलिस ने पीड़िता के रिपोर्ट पर तीनो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए आर्मी जवान के दाेनाें दोस्त अमित राम एवं अनीमानंद टोप्पो को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं कश्मीर में तैनात अंशुमान टोप्पो को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की टीम जिले से रवाना होने वाली है।
साभार: दैनिक भास्कर

