पड़ाेसी राज्यों में स्कूल खुलने से आस जगी, बड़े क्लासेस में शुरू हाे सकती है पढ़ाई
रायगढ़. सेंट्रल स्कूल के 10 और 12वी बोर्ड के 20 फीसदी स्टूडेंट्स ऑनलाइन क्लास अटेंड नहीं कर रह हैं। इससे छात्राें की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ऐसे में केन्द्रीय विद्यालय के प्रिसिंपल एचएल प्रधान ने शिक्षकों से कहा हैं कि वे स्टूडेंट्स के घरों में जाकर बच्चों और पैरेट्स से संपर्क करे और जरूरत पड़े तो उनकी अलग से क्लास भी लें। पैरेंट्स को भी समझाने के लिए कहा गया है। सीबीएसई एग्जाम तारीखों की घोषणा कर दी है, लेकिन टाइम टेबल की घोषणा नहीं की है। यह भी इस महीने तक आने की उम्मीद की जा रही है। हालांकि इस बार कोरोना संक्रमण की वजह से पढ़ाई प्रभावित हुई है और परीक्षाएं देरी से शुरू होगी।
एक मार्च से हाे सकते हैं प्रैक्टिकल एग्जामस
4 मई से 10 जून तक एग्जाम और 15 जुलाई तक रिजल्ट घोषित हाेगा। 1 मार्च से लेकर 1 जून तक प्रैक्टिकल एग्जाम हाे सकते हैं। इसे देखते हुए सीबीएसई स्कूलों में स्कूलों को खोलने के साथ पढ़ाई शुरू करने की बात उठने लगी है। हालांकि प्रिसिंपलों कहना हैं कि जनवरी के अंतिम सप्ताह तक स्कूल खोलने का फैसला छत्तीसगढ़ में भी हो रहा है। कई प्राइवेट स्कूल एग्जाम को देखते हुए तीन से चार स्टूडेंट्स को स्कूल बुलाकर पढ़ाई करा रहे हैं, इधर छत्तीसगढ़ बोर्ड स्कूलों में प्रैक्टिकल एग्जाम नहीं हुए हैं। इसे देखते हुए फरवरी के दूसरे सप्ताह में परीक्षा शुरू होने की संभावना है। इस एग्जाम को लेकर भी इसी महीने ही निर्णय लिया जाएगा।
ऑनलाइन पढ़ाई के साथ परीक्षा भी ली जा रही है
ओपी जिंदल स्कूल के प्रिसिंपल डॉ. आरके त्रिवेदी ने बताया कि स्टूडेंट्स काे ऑनलाइन शिक्षा देने के साथ-साथ परीक्षा भी ली जा रही है। पड़ाेसी राज्य झारखंड, ओडिशा जैसे राज्यों के स्कूलों में पढ़ाई शुरू हो रही है। उम्मीद हैं कि जनवरी के अंतिम सप्ताह में पढ़ाई शुरू कराने की अनुमति दी जाएगी। स्कूल खुलने पर ही बोर्ड एग्जाम की तैयारी ठीक से हो सकेगी।
साभार: दैनिक भास्कर

