निगम आयुक्त के अनुसार शहर में 50 करोड़ रु. से होंगे 20 निर्माण कार्य
रायगढ़. शहर में 50 करोड़ रुपए की लागत से 20 निर्माण कार्य कराए जाएंगे। इसमें संजय कांप्लेक्स के जीर्णोद्धार, मिट्ठूमुड़ा तालाब और हेमू कलानी चौक का सौंदर्यीकरण शामिल है। इसी तरह शहर की अन्य समस्याओं को जल्द ही निपटारा करने की बात आयुक्त ने मीडिया से की।
आयुक्त ने बैठक के दौरान बताया कि सुघ्घर रायगढ़ की परिकल्पना को साकार करने के लिए जिला प्रशासन और निगम दोनों मिलकर काम कर रहे हैं। वर्तमान महासफाई अभियान शुरू किया गया है, जिसमें वार्डवासी, सामाजिक संगठन आदि को जोड़ने का भी प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता संबंधित व्यवहार परिवर्तन करने से ही सुघ्घर रायगढ़ की परिकल्पना साकार होगी। निगम क्षेत्र में करीब 50 करोड़ रुपए से ज्यादा के विकास कार्य इस साल होने है। इसके लिए प्रपोजल बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
रामलीला मैदान की हालत सुधारने में खर्च होंगे 45 लाख रुपए – रामलीला मैदान को सुधारने के लिए 45 लाख रुपए का प्रपोजल तैयार किया जा रहा है। मैदान से बाहर निकलने वाले रास्तों पर गेट लगाकर इसे खिलाड़ियों के लिए सुरक्षित किया जाएगा। साथ ही खिलाड़ियों के हिसाब से मैदान को विकसित करने की प्लानिंग की जा रही। मैदान को विकसित करने को लेकर पूर्व पार्षद शाखा यादव ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी।
इन कार्यों को कराने के लिए प्रपोजल बनाया
तालाब सौंदर्यीकरण
चौक सौंदर्यीकरण
कामकाजी महिला अस्पताल
वार्डो में सामुदायिक भवन निर्माण
पौनी पसारी योजना के तहत चबूतरे का निर्माण
निगम की दुकानों का रिनोवेशन
साभार: दैनिक भास्कर

