संत माता राजिम जयंती 7 को प्रदेश भर से जुटेंगे साहू समाज-महेश साहू
खरसिया-तैलिक साहू वंश शिरोमणि संत माता राजिम जयंती महोत्सव का आयोजन छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी साहू के कुशल नेतृत्व में आयोजित 7 जनवरी को किया जा रहा है जिसमे प्रदेश भर से साहू समाज के समाजजन विधायक,सांसद पदाधिकारी गण सहित समाज के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में जुटेंगे । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भूपेश बघेल मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन अध्यक्षता ताम्रध्वज साहू गृहमंत्री छत्तीसगढ़ शासन,विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री व विधायक धनेंद्र साहू एवम अन्य सांसद,विधायक गण रहेंगे प्रदेश भर के साहू समाज के प्रतिनिधि संत माता राजिम जयंती महोत्सव में शामिल होने 7 जनवरी को राजिम में एकत्रित होंगे प्रदेश साहू संघ कार्यक्रम की तैयारी में जोर शोर से जुटे हैं उक्त कार्यक्रम में कोविड 19 कोरोना महामारी से बचाव के लिए ध्यान में रखते हुवे सोसल डिस्टेंस का पालन करते हुवे कार्यक्रम में शामिल होकर संत माता राजिम जयंती महोत्सव को सफल बनावें । उक्ताशय की जानकारी प्रदेश साहू संघ छत्तीसगढ़ के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष महेश साहू खरसिया ने दिया ।

