रायगढ़. स्वच्छता सर्वेक्षण में बेहतर रैंक हासिल करने नगर निगम चौक-चौराहों की सुंदरता बढ़ाने 25 लाख रुपए खर्च करेगी वहीं पूर्व में लाखों रुपए खर्च कर लगाई गई मूर्तियां व कलाकृतियां जर्जर हो गईं। जिन रास्तों से अफसर गुजरते हैं उनमें रंग रोगन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के आगमन के पहले कुछ जगहों पर रंग रोगन किया गया था लेकिन शहर के पॉलीटेक्निक कॉलेज, चक्रपथ, रायगढ़ स्टेडियम, मरीन ड्राइव और जिला पंचायत रोड में लगाई गई मूर्तियां टूट गई हैं। लगभग पांच साल पहले सीएसआर के तहत लाखों रुपए खर्च कर शहर का सौंदर्यीकरण किया गया था। निगम कर्मचारी इसका नियमित रखरखाव नहीं करते हैं।
साभार: दैनिक भास्कर

