दो आरोपियों से 3 बाइक जब्त, कई लोगों से पूछताछ
रायगढ़. कोतवाली पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से 2 बाइक जब्त की गई है। आरोपी बाइक चोरी करने के बाद बेचने के फिराक में घूम रहे थे। इसी तरह कई अन्य लोगों से संदेह पर पूछताछ हुई है। इस कारण काफी समय तक कोतवाली थाने में भीड़ भी लगी रही। कोतवाली पुलिस लगातार चोरी हुए बाइक के मामले ढूंढने में लगी हुई है। सोमवार को पुलिस ने दो पुराने बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक पुसौर लिंजिर गांव के उमाशंकर श्रीवास उर्फ बबलू के पास चोरी की स्कूटी होने की जानकारी मिली। सूचना पर टीम आरोपी के घर पहुंची। आरोपी ने घर में स्कूटी बरामद कर ली। आरोपी ने बताया कि वह साथी उमाशंकर श्रीवास के साथ मिलकर एक और स्कूटी और बाइक की चोरी की है। इसके बाद आरोपियों के निशानदेही पर दो स्कूटी और एक बाइक जब्त की गई। संदेहियों के गाड़ी के कागजात दिखाने के बाद उन्हें जाने दिया गया।
साभार: दैनिक भास्कर

