रायगढ़. सीबीएसई बोर्ड पहली बार एग्जाम में नई व्यवस्था लागू करने जा रहा है। 2021 में होने वाली की बोर्ड परीक्षा में बायोमेट्रिक सिस्टम लागू किया जाएगा। जिससे छात्र एग्जाम में बायोमेट्रिक अटेंडेंस लगाएंगे। इसके पीछे सीबीएसई का कहना है कि बढ़ते नकल प्रकरण के कारण भी इस तरह का निर्णय लिया जा रहा है। बताया जा रहा है कि आने वाले समय में स्कूलों में रजिस्टर सिस्टम को बंद कर बायोमैट्रिक सिस्टम ही लागू किया जाएगा। एग्जाम हॉल में बैठने के बाद शुरू होगी प्रकिया, एडमिट कार्ड से की होगी पहचान सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड द्वारा बायोमेट्रिक सिस्टम शुरू किया जाएगा।
एग्जाम हॉल में बैठने के बाद शुरू होगी प्रकिया
सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड द्वारा बायोमेट्रिक सिस्टम शुरू किया जाएगा। बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि इस सिस्टम को लागू करने की तैयारी चल रही है। पहले इसे 12वीं बोर्ड परीक्षा में लागू किया जाएगा। परीक्षा हॉल में बायोमेट्रिक अटेंडेंस ली जाएगी। परीक्षार्थियों को हॉल में बैठाने के बाद अटेंडेंस लेने की प्रक्रिया शुरू होगी। अब तक स्टूडेंट्स की पहचान एडमिट कार्ड पर फोटो देखकर ही की जाती थी। लेकिन अब यह काम डिजिटल तरीके से किया जाएगा। इस नई बायोमेट्रिक अटेंडेंस से स्टूडेंट्स को पहचानने में काफी आसानी होगी।
साभार: दैनिक भास्कर

