जशपुर. जशपुर के लोदाम स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण कर कलेक्टर महादेव कावरे ने डॉक्टरों से स्वास्थ्य सुविधा की जानकारी ली। कलेक्टर ने स्वास्थ्य परिसर का निरीक्षण करते हुए महिला-पुरुष वार्ड, प्रसव कक्ष, भंडार कक्ष का अवलोकन किया। उन्होंने केन्द्र में एक्स रे मशीन की स्थापना के लिए प्रस्ताव पेश करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने केन्द्र में कोविड-19 जांच की जानकारी लेते हुए मिले लक्ष्यानुसार जांच पूर्ण कराने की हिदायत दी। इस दौरान कलेक्टर श्री कावरे ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लोदाम की वैकल्पिक व्यवस्था के लिए बने भवन का भी निरीक्षण किया। उन्होंने परिसर की साफ-सफाई कर भवन की उपयोगिता के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
साभार: दैनिक भास्कर

