रायगढ़, 22 फरवरी2021/ जिले में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय हेतु अंशकालीन तौर पर अतिथि शिक्षकों की राज्य स्तर पर ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किया गया था। प्राप्त आवेदनों पत्रों का परीक्षण जिला स्तर पर किया जाना है। पात्र अभ्यर्थी अपने समस्त मूल दस्तावेजों के साथ (ऑनलाईन आवेदन में संलग्न अनुसार)कार्यालय एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छोटे मुड़पार, खरसिया जिला-रायगढ़ में विषयवार 24 से 27 फरवरी 2021 को पूर्वान्ह 11 बजे से उपस्थित होना सुनिश्चित करें।
विषय एवं सत्यापन दिनांक
टी.जी.टी.विज्ञान एवं टी.जी.टी.सा.विज्ञान 24 फरवरी को, टी.जी.टी.अंग्रेजी, पी.जी.टी.भौतिकी एवं पी.जी.टी.अंग्रेजी 25 फरवरी को, टी.जी.टी.गणित 26 फरवरी को तथा टी.जी.टी.हिन्दी विषय के लिये 27 फरवरी 2021 को आवेदनों का परीक्षण किया जायेगा।

