स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल में अध्यापन के लिये शिक्षकों से आवेदन आमंत्रित
रायगढ़, 3 मार्च 2021/ जिले के विभिन्न विकासखण्ड मुख्यालयों में मुख्यमंत्री की महती योजना के तहत स्वामी आत्मानंद, शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय आगामी सत्र में 15 जून 2021 से प्रारंभ होगा। जिसमें कक्षा पहली से बारहवीं तक अध्ययन-अध्यापन कराया जाना है। अंग्रेजी माध्यम विद्यालय को सर्व सुविधायुक्त बनाते हुये बेहतर शैक्षिक वातावरण प्रदाय करना है।
जिले में कार्यरत सभी संवर्ग (प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, हाईस्कूल, हायर सेकेण्डरी स्कूल)के ऐसे शासकीय शिक्षकों से आवेदन विकासखण्ड कार्यालय के माध्यम से आहूत किया गया है, जो अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाने में दक्ष हो तथा उक्त विद्यालय में सेवा देना चाहते हैं। किसी भी विकासखण्ड के शिक्षक जिले अंतर्गत अपनी पसंद के विकासखण्ड के विद्यालय हेतु आवेदन कर सकते है। चयन शासन के आगामी निर्देश पर आधारित होगी।

