0 वार्ड 37 में महा सफाई अभियान का कलेक्टर मेयर कमिश्नर ने किया निरीक्षण
रायगढ़। गुरुवार की सुबह वार्ड क्रमांक 37 में महासफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान बेनी कुंज में कचरा डंप करने, विकास नहीं करने और यूजर चार्ज नहीं देने की शिकायत पर कलेक्टर श्री भीम सिंह बेनी कुंज के कॉलोनाइजर को नोटिस जारी के निर्देश कमिश्नर श्री आशुतोष पाण्डेय को दिए।
कलेक्टर श्री भीम सिंह, मेयर श्रीमती जानकी काटजू, कमिश्नर श्री आशुतोष पाण्डेय व जिला प्रशासन और निगम के अमले द्वारा दर्री तालाब मिट्ठूमुड़ा से अभियान शुरू किया गया। इस दौरान परदेसी गली से मिट्ठूमुड़ा मुख्य मार्ग होते हुए बेनी कुंज पर अभियान खत्म हुआ। इस दौरान परदेसी गली में पानी नहीं आने की शिकायत लोगों ने की, जिस पर कार्यवाही करने के निर्देश कलेक्टर श्री भीम सिंह ने कमिश्नर श्री आशुतोष पाण्डेय को दी है। कलेक्टर श्री भीम सिंह व मेयर श्रीमती जानकी काटजू ने गली के लोगों से हर रोज कचरा लेने रिक्शा आने दो, डस्टबिन रखने और वार्ड में सफाई होने संबंधित जानकारी ली। लोगों ने प्रतिदिन कचरा लेने रिक्शा आने और दो डस्टबिन रखने के साथ गली मोहल्ले में साफ सफाई रखने की बातें कही। कलेक्टर श्री भीम सिंह व मेहर श्रीमती जानकी काटजू ने मिट्ठूमुड़ा मुख्य मार्ग स्थित दुकानों संचालकों से भी चर्चा की। उन्होंने दुकान के सामने 2 डस्टबिन रखने और रिक्शा को ही सुखा व गीला कचरा को अलग अलग छांटकर देने की अपील की। लोगों ने कहा कि वे स्वच्छता के लिए सजग हैं और उनके द्वारा सुखा हुआ गीला कचरा को अलग-अलग करके दिया जा रहा है। इस दौरान लोगों ने स्वच्छता सर्वेक्षण में रायगढ़ शहर को नंबर एक बनाने और अभियान का पूर्ण सहयोग करने की बातें कही। निरीक्षण के दौरान एक टायर दुकान संचालक द्वारा यूजर चार्ज नहीं देने की बातें सामने आई, जिस पर कलेक्टर, कमिश्नर और मेयर ने दुकान संचालक से बात की और यूजर चार्जेस देने की अपील की। दुकान संचालक ने यूजर चार्ज समय पर भुगतान करने की बात कही। इसके बाद बेनी कुंज परिसर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बेनी कुंज अपार्टमेंट के नीचे कचरा डंप था। इसी तरह कॉलोनाइजर द्वारा विकास शुल्क लेने और कचरा का निष्पादन नहीं करने संबंधित बातें सामने आई, जिस पर कलेक्टर श्री भीम सिंह ने कॉलोनाइजर को नोटिस जारी करने के निर्देश कमिश्नर श्री आशुतोष पाण्डेय को दिए। निरीक्षण के दौरान एमआईसी सदस्य कमल पटेल, विकास ठेठवार, साखा यादव, अमृत काटजू, पार्षद नवधा परदेसी मिरी उपस्थित थे।
उचित मूल्य दुकान की प्रशंसा
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने मुख्य मार्ग पर स्थित शासकीय उचित मूल्य की दुकान का भी जायजा लिया। यहां दुकान के अंदर कलेक्टर ने निरीक्षण किया। संचालक से पर्याप्त स्टॉक होने और लोगों को समय पर राशन देने संबंधित चर्चा की। इस पर संचालक ने स्टॉक पर्याप्त होने और लोगों को समय पर राशन देने की बात कही। इस दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने राशन लेने पहुंची हितग्राही महिलाओं से भी बात की। महिलाओं ने समय पर शक्कर, चावल, मिट्टी तेल, नमक आदि सामान मिलने की बातें कही। इसपर दुकान की सर्विस की प्रशंसा कलेक्टर श्री भीम सिंह व मेयर श्रीमती जानकी काटजू ने कीI

