जशपुरनगर 05 मार्च 2021/जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कैप्टन भा.नौ. जे.के. चैधरी से.नि. द्वारा आज ग्राम झिलमिली में भूतपूर्व सैनिक प्लाडियूस बारा को 80 वर्ष उम्र पूर्ण करने पर 15000 रुपए का चेक सम्मान निधि के तौर पर प्रदान किया गया एवं अन्य उपस्थित भूतपूर्व सैनिकों को संबोधित करते हुए क्रेन्द्रीय सैनिक बोर्ड एवं राज्य सैनिक बार्ड द्वारा मिलने वाली सुविधाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

