जशपुरनगर 07 मार्च 2021/ पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा श्री आर पी साय ने आज फरसाबहार विकासखंड के साजबहार के ग्राम पंचायत भवन का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री महादेव कावरे, पुलिस अधीक्षक श्री बालाजी राव और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री के. एस. मंडावी, साजबहार सरपंच सोनम लकड़ा उपस्थित थे। सोनम लकड़ा ने बताया कि ग्राम पंचायत भवन को आकर्षक रूप दिया गया है परिसर में सुन्दर पौधे लगाया गया है टाईल्स से भवन को सुव्यवस्थित किया गया। साथ ही पंचायत भवन में सरपंच के लिए अलग बैठने हेतु कक्ष भी बनाया गया है ताकि लोगों की समस्या का तत्परता से निराकरण किया जा सके।

