रायगढ़। जिला भाजपा संगठन के निर्देशानुसार रायगढ़ भाजपा अनुसूचित जाति जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई। भारतीय जनता पार्टी ने उन कार्यकर्ताओं को जिला अनुसूचित जाति कार्यकारिणी में जिम्मेदारी दी गई है जिन्होंने पार्टी व केंद्र की मोदी सरकार की योजनाओं एवं सिद्धांतों को जन जन तक पहुंचाते आ रहे हैं ।
रायगढ़ प्रगति नगर के सामाजिक कार्य में सदैव सेवा के लिए तत्पर रहने वाले युवा नेता शशि भूषण चौहान जी पूर्व से भाजपा के दायित्व को निभाते आ रहे हैं उनको पूर्व में भी विभिन्न पदों में कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला संयोजक मीडिया प्रभारी रायगढ़ का दायित्व निर्वहन किया है एवं पूर्व कार्यकाल में नगर निगम रायगढ़ में विधायक प्रतिनिधि के रूप में भी कार्य किया । उन्होंने पहले से ही सामाजिक सेवाओं में अपनी भूमिका निभाते आ रहे हैं शिक्षा के क्षेत्र में भी शासकीय बालूराम धनानिया वाणिज्य एवं कला महाविद्यालय जनभागीदारी के सदस्य के रूप में सहयोग दिया सदैव से सेवा परमो धर्म: की भावना से अपने स्वयं के प्रयास से जरूरतमंदों को समय समय पर रक्त उपलब्ध कराया एवं वर्तमान में भी कराते आ रहे हैं ।
राज्य में भाजपा सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम बड़ी सफलता के साथ आप ने किया। स्वहित से ऊपर उठकर राजनीति एवं सामाजिक क्षेत्र में जन हितैषी कार्यों को लेकर सचेत रहते हुए आपने राजनीतिक संगठन के साथ-साथ सामाजिक संगठन में भी अपनी भागीदारी निभाते आ रहे हैं। वर्तमान में वार्ड नंबर 29 प्रगति नगर युवा समिति के संरक्षण और दृष्टिकोण सेवा समिति के महासचिव के रूप में जन सेवा के कार्यों में जुड़े हुए हैं। राजनीति में भी आप सदैव की तरह भाजपा के लिए अपना समय देते हुए आपने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका अदा किया है ।चाहे वह प्रधानमंत्री आवास हो या फिर वह उज्ज्वला गैस योजना केंद्र की विभिन्न योजनाओं का जन-जन तक प्रचार प्रसार आप हमेशा करते आ रहे हैं शून्य से शतक तक तक की यात्रा में आपके द्वारा सेवा,परिश्रम और सहयोग की भावना से समय दिया गया। विधानसभा चुनाव, लोकसभा, नगर निगम व पंचायत स्तरीय चुनाव में भाजपा के निर्देश में आपने दिन-रात प्रचार प्रसार करते हुए लोगों तक भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित किया भाजपा के वर्तमान दायित्व जिला उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा का दायित्व शौपें जाने के विषय में बात किया तो उन्होंने कहा कि पार्टी ने मुझे जो दायित्व दिया है उसका कर्तव्य पूर्वक निर्वहन करूंगा । भाजपा के जन हितैषी सिद्धांतों को जन जन तक पहुंच जाऊंगा उन्होंने समस्त पदाधिकारियों को धन्यवाद आभार प्रकट किया जिन्होंने मुझे यह दायित्व को सौंपा है और साथ ही साथ उन्होंने कहा आप सभी लोगों ने मुझे प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप सोशल मिडिया के माध्यम से स्नेह और आशिर्वाद प्रेषित किया है इसके लिए मैं आप सभी का हृदय से आभार व्यक्त व धन्यवाद् ज्ञापित करता हूं।

