लोक सेवा केन्द्र कलेक्ट्रोरेट कार्यालय, शहरी आजीविका केंद्र, जिला चिकित्सालय सहित सिटी हेल्थ सेंटर में हितग्राही ले सकते है योजना का लाभ
जशपुर नगर 09 मार्च 2021/आपके द्वार आयुष्मान अभियान के दौरान आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं डाॅ.खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजनांतर्गत 01 मार्च से 31 मार्च 2021 तक सभी पात्र हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड निःषुल्क प्रदाय किया जाना है। आयुष्मान कार्ड बनवाने हेतु जषपुर शहरी क्षेत्र अंतर्गत कार्यालय कलेक्टर के लोक सेवा केन्द्र,़ शहरी आजीविका केंद्र इंदु फोटो स्टुडियो के सामने जषपुर, जिला चिकित्सालय जषपुर एवं सिटी हेल्थ सेंटर जषपुर में ई-कार्ड बनाया जा रहा है। इसके अतिरिक्त जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं च्वाईस सेंटर से आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है। आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु आवष्यक दस्तावेज राषन कार्ड, आधार कार्ड या कोई शासकीय पहचान पत्र वोटर आईडी कार्ड ड्राईविंग लाईसेंस आदि के साथ संबंधित स्थान में जाक निःषुल्क आयुष्मान कार्ड प्राप्त करें। अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 104 एवं कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के शाखा में संपर्क कर प्राप्त कर सकते है।

