जिले में कांटेक्ट ट्रेसिंग के लिए बनाए गए टीम से समन्वय हेतु नोडल अधिकारी नियुक्तजशपुरनगर 14 अप्रैल 2021/कलेक्टर श्री महादेव कावरे के निर्देशन में जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण एवं बचाव तथा रोकथाम के लिए विभिन्न प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में जिले में पॉजिटिव पाए गए मरीजों के संपर्क में आए लोगों का कांटेक्ट ट्रेसिंग किया जा रहा है। ट्रेसिंग में एक व्यक्ति की पॉजिटिव पाए जाने पर उस व्यक्ति के संपर्क में आए कम से कम 30 व्यक्तियों का ट्रेसिंग किया जाना है। यह कार्य श्री कावरे के मार्गदर्शन में शिक्षा विभाग के कर्मचारियों के द्वारा संपादित किया जा रहा है। जिसके लिए श्री कावरे ने समस्त विकासखंड के बीईओ को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।
जिसमे मनोरा विकासखंड के बीईओ श्री एस. के. सिन्हा मोबाइल नंबर 9306055353 है। इसी प्रकार फरसाबहार विकासखंड बीईओ डीआर भगत मोबाइल नंबर 969131 6811, जशपुर विकासखंड के बीईओ श्री एम.जेड. यू सिद्धकी मोबाइल नंबर 9770543490, कुनकुरी विकासखण्ड के बीईओ श्री एस आर साव मोबाइल नंबर 9406126377, कांसाबेल के बीईओ श्री संजीव कुमार सिंह मोबाइल नम्बर 9425256694, दुलदुला के बीईओ श्री मार्टिन खलखो मोबाइल नंबर 7000698449, बगीचा के बीईओ श्री मनीराम यादव मोबाइल नंबर 8770608429 एवं फरसाबहार के बीईओ श्री बी.एस पैंकरा मोबाइल नंबर 8966024074 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
नोडल अधिकारी द्वारा शिक्षा विभाग अंतर्गत कार्यरत कांटेक्ट ट्रेसिंग टीम हेतु आदेशित शिक्षक या कांटेक्ट ट्रेसिंग टीम से समन्वय कर पॉजिटिव मरीजों का शत प्रतिशत कांटेक्ट ट्रेसिंग एवं प्राप्त कांटेक्ट ट्रेसिंग प्रपत्र का विश्लेषण कर समस्त हाई रिस्क, लो रिस्क व्यक्ति, कांटेक्ट की सूची तैयार कर खंड शिक्षा अधिकारी को प्रेषित करेंगे तथा उक्त से संबंधित जानकारी प्रतिदिन गूगल शीट में अपडेट कराने का कार्य किया जाएगा।

