भाजपा की तेजतर्रार नेत्री “श्रीमती शकुन्तला रतेरिया” को मिला “रायगढ़ शहर मंत्री” का दायित्व
भारतीय जनता पार्टी रायगढ़ शहर मंडल अध्यक्ष ज्ञानेश्वर सिंह गौतम के द्वारा रायगढ़ शहर मंडल की पूरी कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है जिसमें भारतीय जनता पार्टी में लगातार कई वर्षों से सक्रिय महिला नेत्री “शकुन्तला रतेरिया” को रायगढ़ शहर मंत्री के पद से नवाजा गया है।
“शकुन्तला रतेरिया” समाज सेविका के रूप में भी कई वर्षों से कार्य करती आ रही हैं, शुरुआत में भारतीय जनता पार्टी से जुड़ने के बाद 2005 के नगर निगम चुनाव में इन्हें पहली बार वार्ड स्तर में भाजपा के लिए कार्य करने का मौका मिला, एक आम कार्यकर्ता की तरह इन्होंने भी नगर निगम चुनाव में घर-घर जाकर बैनर पोस्टर लगाकर भारतीय जनता पार्टी के लिए प्रचार किया । कई वर्षों तक निचले स्तर में कार्य करने के पश्चात रायगढ़ विधानसभा चुनाव व लोकसभा चुनाव में भी पूरी तरह से सक्रिय होकर पूरे रायगढ़ जिले में विभिन्न जगहों पर भाजपा को जिताने के लिए जमकर प्रचार प्रसार किया।
एक ग्रहणी के रूप में अपने परिवार को संभालना हो या संगठन को मजबूत करने के लिए भाजपा के हर कार्यक्रम में सम्मिलित होकर पूर्णत: अपने दायित्व का निर्वहन करती आ रही हैं ।
किसानों के हक के लिए धरना प्रदर्शन करना हो या गरीबों और महिलाओं के हक में आवाज उठाना हो हमेशा शकुन्तला रतेरिया उनके साथ उनके हक के लिए लड़ती नजर आती हैं। समय-समय पर भूपेश बघेल सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद करके भाजपा को और भी ज्यादा सशक्त बनाने का दृढ़ निश्चय इनके अंदर में नजर आता है।
लोगों के लिए अच्छे काम करना और भाजपा को बुलंदियों तक ले जाना यही शकुन्तला रतेरिया का सपना है।
भारतीय जनता पार्टी के लिए कड़ी मेहनत और इमानदारी से काम करने के फल स्वरूप इन्हें रायगढ़ शहर मंत्री का दायित्व दिया गया।

