,रमेश ट्रेडर्स, अग्रवाल ट्रेडर्स को एसडीएम ने किया सील
लोगो का कहना है जिला प्रशासन सही तरह पूछताछ करने से कालाबाजारी व जमाखोरी का बहुत बड़ा खुलासा हो सकता है
रायगढ़ — देश में एक तरफ कोरोना महामारी ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। वहीं कोरोना के आड़ में कुछ व्यापारी आमलोगों से कीमत से ज्यादा वसूल कर अपनी जेब भर रहे हैं। कोरोना के भयावहता के साथ आसमान छूती किराना सामान ने लोगों को एक बार फिर सोचने को मजबूर कर दिया है। दैनिक उपयोग के हर वस्तु खासकर खाद्य पदार्थ के दामो में अचानक वृद्धि से परेशान लोगों ने बताया कि बीते दो सप्ताह के अंदर चीनी, तेल सहित अन्य सामान काफी महंगे हो गए हैं। दुकानदार बाजार में सामान उपलब्ध नही होने की बात कहकर कीमत से ज्यादा वसूल रहे और लोगों की मजबूरी है अधिक कीमत पर सामान खरीद रहे है। दाल, चीनी, तेल सहित पान मसाला के दामों में वृद्धि हुआ है अभी पहले के अपेक्षा दुगुना दाम पर सामान लेने की मजबूरी हो गई है। आखिरकार जिला प्रशासन नें शहर के तीन दूकानों को लांकडाऊन में संचालित होते पाए जाने पर सील कर दिया हैं, आसपास के लोगो ने यह भी बताया है की अग्रवाल ट्रेडर्स कोतरा रोड़ रायगढ़ द्वारा लांकडाऊन होने की भनक लगते ही अपने कोतरा रोड़ स्थित गोदाम में सैकड़ों ट्रक अनाज जमाखोरी कर रखा हैं और लांकडाऊन में अनाज का मुल्य से अधिक रेट में छोटा व्यापरियों को दे रहा है बताया जा रहा है की अग्रवाल ट्रेडर्स का कोतरा रोड़ में कई जगहों पर अनाज का स्टाक रखने का गोदाम बना कर रखा है, अगर जिला प्रशासन सही तरह जांच करें तो हजारों बुरी अनाज उसके हाथ लग सकता है

