हनुमान जन्मोत्सव पर कमल शर्मा ने मंदिर में फहराया भगवा ध्वज
पूजा-अर्चना कर शहरवासियों के स्वस्थ व खुशहाल जीवन की कामना
रायगढ़। सत्तीगुड़ी चौक स्थित भरत कूप मंदिर के पुजारी कमल शर्मा ने मंगलवार को हनुमान जन्मोत्सव पर कोतरा रोड व सत्तीगुड़ी चौक स्थित मंदिर में भगवा ध्वज फहराया और हनुमानजी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर शहरवासियों के स्वस्थ व खुशहाल जीवन की कामना की।
चैत्र शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को रामभक्त हनुमान का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाता है। शहर में सुभाष चौक, सत्तीगुड़ी चौक, गांधीगंज सहित अन्य स्थानों पर स्थित हनुमान मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ती थी, भंडारा का आयोजन होता है, लेकिन इस वर्ष कोरोना महामारी व लॉकडाउन के कारण मंदिर के पट भक्तों के लिए बंद है। भंडारा सहित अन्य धार्मिक आयोजन भी नहीं हो रहे हैं। मंदिर में पुजारी ही प्रतिदिन भगवान की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को हनुमान जन्मोत्सव पर भरतकूप मंदिर के पुजारी कमल शर्मा ने विधि-विधान से हनुमानजी की पूजा-अर्चना की। भरतकूप व कोतरा रोड, शर्मा गली स्थित हनुमान मंदिर में भगवा ध्वज फहराया। हनुमानजी को सिंदूर चढ़ाया और शहरवासियों के स्वस्थ जीवन की मंगल कामना की।

