आपदा काल मे फाउंटेन के लिए जारी टेंडर से बिफरे भाजपा पार्षद
वापस नही लिया गया तो होगा शहर सरकार व प्रशासन के खिलाफ हल्ला बोल
गाँधी सिर्फ प्रतिमा नही विचारधारा का नाम है :- पूनम सोंलकी
सरकारी फंड की कमी का रोना रोकर जिला प्रसाशन कोरोना की लड़ाई में स्वयं को अक्षम बता आम जनता से सहयोग माँग कर कोविड सेंटरो में कूलर आदि अन्य संसाधनों की व्यवस्था कर रहा है वही दूसरी ओर इस संकट के दौर में
निगम प्रशासन कलेक्टर परिसर में मौजूद गार्डन में साढ़े 5 लाख की लागत से म्यूजियम फाउंटेन एवं मरम्मत कार्य करने के हेतु निविदा जारी कर रहा है l आश्चर्य की बात यह है कि निगम के पास राष्ट्रपिता महात्मा गांधी प्रतिमा के सम्मान जनक विस्थापन हेतु आवश्यक संसाधन जुटाने के लिए फंड का अभाव है l पूरे मामले ले महापौर, सभापति एवं एमआईसी सदस्यों ने भी आँखे मूंद ली है l जनता की गाड़ी कमाई के इस तरह दुरुपयोग के मामले मे सभी की चुप्पी उनकी मौन सहमति का प्रमाण है l भाजपा पार्षदों द्वारा जारी संयुक्त विज्ञप्ति में निगम द्वारा जारी निविदा सूचना को सार्वजनिक करते हुए शहर सरकार और प्रशासन की भूमिका को संदेह के कटघरे में खड़ा किया है l
तीन मई को कार्यपालन अभियंता नगर पालिक निगम द्वारा पत्र क्रमांक 286 के तहत जारी निविदा के हवाले से भाजपा पार्षदो ने भावुक हृदय से पूछा कि कलेक्ट्रोरेट परिसर में फाउंटेन के चलने से चिकित्सा के अभाव में मर रहे कोरोना मरीजो आत्मा को शांति नही मिल सकेगी l भाजपा पार्षदों ने समवेत स्वर से कहा कि कोरोना संकट के दौरान पार्षद अपनी पार्षद निधि से वेंटिलेटर की व्यवस्था कर रहे हैं। लॉक डाउन में घरों में कैद गरीब वर्ग के लिए भोजन हेतु राशन की व्यवस्था कर रहे हैं। पिछले लॉक डाउन के दौरान पार्षदो ने अपनी निधि से सेनेटाइजर एवम मास्क वितरित किया था l पार्षद निधि के जरिये सड़क,नाली,बिजली,पानी जैसी मूलभूत आश्यकताओ को पूरा किया जाना था लेकिन आम जनता का जीवन संकट में देख उंन्होने विकास कार्यो की बजाय कोरोना संकट से निपटने हेतु संसाधन जुटाने में खर्च कर दिया l भाजपा पार्षदों ने कभी भी कोरोना आपदा निवारण संबंधित निर्णयों पर प्रश्न चिन्ह नहीँ लगाया। पर जिस तरीके से इस निगम प्रशासन और जिला प्रशासन ने आम जनता के पैसों का दुरुपयोग करना शुरू किया है उसे देखते हुए अब जिला भाजपा और भाजपा पार्षद मौन नही रह सकते।
भाजपा पार्षदों ने कहा है कि कोरोना काल में इस शहर की दानवीर जनता ने प्रशासनिक मज़बूरियों को समझते हुए कोरोना संकट से निपटने दिल खोलकर मदद की l कोविड सेंटरों हेतु कूलर आम जनता के लिए ऑक्सीजन ,सूखा राशन सब कुछ इंतजाम करने में दानवीरों में मेहनत की कमाई का सदुपयोग किया है।जिला प्रशासन सहित नगर निगम प्रशासन डीएमएफ व सीएसआर फंड सहित राज्य सरकार से मिले पैसों का जिस तरह मनमाना दुरुपयोग कर रही है वह आम जनता को स्वीकार्य नही है l कलेक्ट्रेट गार्डन में फाउंडेन का मरम्मत हेतु 5 लाख 55 हजार का बेजा खर्च होना दुरुपयोग की मिशाल है l
भाजपा नेत्री व नेता प्रतिपक्ष पूनम सोलंकी, उप नेताप्रतिपक्ष श्रीनु राव,सचेतक अशोक यादव,पार्षद सुभाष पांडेय, पंकज कंकरवाल, महेश कंकरवाल,रूपचंद पटेल,शैल कौशलेष मिश्रा,सरिता महेश शुक्ला, नवधा परदेशी मिरी,रिमझिम मुक्तिनाथ,ईश कृपा तिर्की,सुमित्रा खोलू सारथी,पुष्पा निरंजन साहू,शांति सिदार,नीलम रंजू संजय,नारायण पटेल,मोहम्मद नवाब,सोमेश साहू,पदुमलाल प्रजा,ने नगर निगम सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि यह टेंडर निरस्त नहीं किया गया तो भारतीय जनता पार्टी के पार्षद कोविड नियमो का पालन करते हुए सरकार के खिलाफ हल्लाबोल करेंगे। पार्षदो ने कहा है कि जिला प्रशासन और निगम प्रशासन और शहर सरकार की यह लापरवाही और बदइंतजामी का ही नतीजा है कि रायगढ़ आज सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ में कोरोना का हॉट स्पॉट बन गया है और पिछले सवा महीने में सैकड़ो लोग समुचित इलाज के अभाव में दम तोड़ गए और मरीजो की संख्या दुगनी हो गई है।

