रुक जाना नही तू कही हार के-विश्वास रखिये निगम का विश्वास रथ जलाएगा विश्वास का दीपक
गीतों से होगा कोरोना रहित माहौल का संचार-महापौर
विश्वास रथ इम्युनिटी डेवलपर का कार्य करेगा -कमिश्नर
ममतामयी आशा त्रिपाठी के सकारात्मक विचारों का निकला विश्वास रथ
रायगढ़ नगर निगम से निकली विश्वास रथ जिसमें बज रहे प्रेरक और ऊर्जावान गीत किसी की मुस्कुराहटों पे हो निसार,एक दिन बिक जाएगा माटी के मोल, रुक जाना नहीं तू कहीं हार के, कर हर मैदान फतह , सब संग मा लड़व जी कोरोना ले जितव जी, जैसे हिंदी फिल्मी और छत्तीसगढ़ी गाने जो रायगढ़ जिला कलेक्टर भीम सिंह के मार्गदर्शन में नगर निगम परिसर से महापौर जानकी काटजू के कर कमलों से एवं निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय की उपस्थिति में शुभारंभ किया गया।जिस रथ की परिकल्पना शहर की ममतामयी प्रोफेसर आशा त्रिपाठी ने की थी और निगम आयुक्त के निर्देशन में निगम के पी आर ओ एवं लोकगायक दीपक आचार्य ने रथ को अमलीजामा पहनाने अपनी सकारात्मक ऊर्जा लगा दी जो आज धरातल पर दिखी।
वर्तमान समय में वैश्विक महामारी के प्रकोप ने जिस तरह से पूरे देश के साथ हमारे शहर को भी भय व्याप्त कर दिया है जिसके कारण लोगों में आत्म बल घटते देखा जा रहा है लोग धैर्य रखने में अक्षम लग रहे हैं और सुनी सुनाई बातों पर अफवाहों पर अपने स्वच्छ विचार पर दबाव महसूस कर रहे हैं जबकि कोरोना कोई भयंकर बला नहीं है आज दशमलव 1 से कम लोग इससे प्रभावित हो रहे हैं जबकि स्वस्थ होने वाले वालों की संख्या सर्वाधिक है किंतु लोग गलत जानकारियों को सुनकर मानकर अपने अंदर की ऊर्जा को नष्ट कर रहे हैं, ऐसे समय मे रायगढ़ शहर की ममतामयी प्रोफ़ेसर आशा त्रिपाठी ने भी अपने मन की बात निगम आयुक्त से रखी और सकारात्मक विचार एवं गीतों के जरिये शहरवासियों के लिये विश्वास रथ को मातृ दिवस के उपलक्ष्य में आज नगर निगम परिसर मे महापौर जानकी काट्जू के हाथों से प्रेरक गीतों के साथ विश्वास रथ को हरा झंडा दिखाकर रवाना किया गया, कार्यक्रम दौरान वाहन विभाग से अनिल बाजपेई ,लखन यादव, वही साथ में अमृत काट्जू एवं नगर निगम के पीआरओ दीपक आचार्य एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
महापौर जानकी काट्जू ने बताया कि आज विश्वास रथ को नगर निगम प्रांगण से हरा झंडा दिखाकर रवाना किया गया रायगढ़ में कोरोना का संक्रमण और भय व्याप्त है इसलिए उनके आत्मबल और मनोबल को दृढ़ करने विश्वास रथ निकाला गया है जो पूरे 48 वार्ड में भ्रमण करेगा और अपने गीतों से सबके दिलों दिमाग में कोरोना रहित माहौल का संचार करेगा इसके साथ ही मैं शहर वासियों से अपील करती हूं कि कोरोना से सतर्क रहें वैक्सीन जरूर लगाएं छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री द्वारा कोरोना से प्रभावित लोगों के लिए जो भी सुविधाएं संचालित हो रही हैं सभी को दिलाने में प्रतिबद्ध हूं।
नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय ने बताया कि रायगढ़ शहर कोरोना के दुष्प्रभाव में है ऐसे समय में जब यहां बहुत सारे लोग करीब 800 से 900 लोग होम आइसोलेशन में रहकर कोरोना से लड़ाई लड़ रहे हैं और उनको जरूरत है एक विश्वास की धैर्य की उसके लिए हमने यह विश्वास रथ निकाला है एक आईडीया आया, जैसे हम कभी भी खाली हो के ऊर्जावान फिल्मी गीतों को सुनते हैं या फिर किसी ऐसे व्यक्ति का उद्बोधन सुनते हैं जो कोरोना का संघर्ष जीतकर आया है बड़े-बड़े बुद्धिजीवी लोग जो कोरोना के बारे में बता रहे हैं क्यों ना हम उसको रायगढ़ की जनता के लिए एक तरह से बाहर जाहिर कर दें और उसे जाहिर करने के लिए विश्वास रथ की संकल्पना की और आज बहुत खुशी हुई कि महापौर मैडम के सानिध्य में यह विश्वास रथ हर घर पर जाएगा चौराहे पर जाएगा और लोगों के अंदर विश्वास जगायेगा, कोरोनावायरस बड़ी भला नहीं है इससे संघर्ष करके और अपने आज को मजबूत करके इम्युनिटी सिस्टम मजबूत करके अच्छे विचारों की ओर जाकर लड़ाई जीती जा सकती है सभी लोग जानते हैं कि दशमलव 1 से भी कम लोग प्रभावित हो रहे हैं बहुत सारे लोग कोरोनावायरस से लड़ाई लड़ कर वापस लौट रहे हैं उसमें यह रथ एक इम्युनिटी डेवलपर का कार्य करेगा इस रथ के माध्यम से गीत उनके कानों में सुनाई देंगे तो कहीं ना कहीं एंटीबॉडी उनके अंदर डेवलप होगी निश्चित रूप से हमारा विश्वास रथ जो प्रदेश में पहला होगा ये ऐसा प्रयोग है जो निश्चित रूप से उन सभी कोरोना पीड़ित लोगों को मजबूत बनाने का प्रयास करेगा जो घर में कोरोना से स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।

