रायगढ़
● लोगों की नासमझी बढ़ावा दे रही चाइल्ड पोर्नोग्राफी …..
● चाइल्ड पोर्नोग्राफी के आरोप में कोष्टापारा का व्यक्ति गिरफ्तार ….. पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के दिशा निर्देशन पर सोशल पुलिसिंग के तहत जन चौपाल, चलित थाना जैसे कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को सायबर क्राईम, धोखाधड़ी, ऑन लाइन फ्राड, फेक कॉल के बारे में जानकारी दी गई है । बावजूद लोगों की लापरवाही, नासमझी चाइल्ड पोर्नोग्राफी को बढावा दे रही है । चाइल्ड पोर्नोग्राफी से तात्पर्य केवल अश्लील फोटो ही नहीं वे सभी ऐसे फोटोग्राफ या वीडियो है जिसमें छोटे बच्चों के अर्धनग्न शरीर दिखाई देता है, चाइल्ड पोर्नोग्राफी की श्रेणी में आता है, अपराध है । इससे बचें, ऐसे सभी साइट पर देश की एनसीआरबी (नई दिल्ली) नजर रखे हुई है तथा सीधे NCRB अपराधिक मामले में दर्ज कराती है । इसी क्रम में थाना सिटी कोतवाली रायगढ़ में रायपुर छत्तीसगढ़ से एनसीआरबी नई दिल्ली से प्राप्त साइबर शिकायत पर कार्यवाही करते हुए प्राथमिक जांच कर मोबाइल धारक के द्वारा नंबर से *इंस्टाग्राम* में चाइल्ड पोर्नोग्राफी अपलोड किया गया था , जिस पर थाना कोतवाली में मोबाईल धारक के विरूद्ध धारा 67(B) IT Act का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । कोतवाली पुलिस दौरा आरोपी का नाम, पता की जानकारी निकाला गया, *आरोपी शिवनारायण डनसेना पिता ईश्वर डनसेना 60 साल निवासी सरस्वती प्रतिमा के पास कोष्टापारा थाना कोतवाली रायगढ़* को गिरफ्तार किया गया, जिनके मोबाइल से चाइल्ड पोर्नोग्राफी अपलोड की गई थी । आरोपी से मोबाइल जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।

