लक्ष्मी अग्रवाल ने दिवंगत गोपाल प्रसाद को दी विनम्र श्रद्धांजलि
रायगढ़। कुडुमकेला के प्रतिष्ठित समाजसेवी गोपाल प्रसाद अग्रवाल का 6 मई को रायपुर में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे कोरोना संक्रमित हो गये थे। उनका अंतिम संस्कार कोविड-19 गाइड लाइन के अनुसार अमलीभौना मुक्तिधाम में किया गया।स्व.गोपाल प्रसाद अग्रवाल जी भाजपा मंडल के पूर्व अध्यक्ष थे। वे समाजसेवी श्रीमती लक्ष्मी अग्रवाल के भाई थे। शहर की प्रसिद्ध समाजसेवी और इनरव्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल की अध्यक्षा श्रीमती लक्ष्मी अग्रवाल ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ।अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।उन्होने ईश्वर से प्रार्थना की है कि मृत आत्मा को
श्रीचरणो में जगह दे और परिजनो को दुख की इस बेला में सहनशक्ति प्रदान करे।

