प्री मानसून नाला सफाई अभियान का हुआ शंखनाद-सफाई गैंग द्वारा हुई नालों की साफ सफाई
निगम आयुक्त और पार्षद ने लिया नालों का जायजा
वार्ड 48 एवम 17,39 , 41 के नालों को किया गया क्लीन-कमिश्नर
रायगढ़ जिला कलेक्टर भीम सिंह के मार्गदर्शन में बरसात पूर्व शहर के बड़े नालों की सफाई का काम नगर निगम ने शुरू कर दिया है। निगम प्रशासन ने नालों की सफाई अभियान की शुरुआत आज वार्ड क्रमांक 48 बोईरदादर से प्रारंभ किया है। निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय और वार्ड पार्षद सुनीता महेश शुक्ला की उपस्थिति में दर्जन भर सफाई कर्मियों का गैंग लगाकर नाले की सफाई कराई गई। वही निगम के दूसरे गैंग ने वार्ड 17 ,39 और 41 में बड़े नालों की सफाई अभियान का संखनाद किया।
बारिश शुरू होने के पहले शहर के सभी बड़े नालों की सफाई हो जिससे शहर में वर्षा जल का भराव न हो इसको लेकर बीते दिनों निगम कमिश्नर आशुतोष पाण्डेय एवं महापौर जानकी काट्जू ने एम आई सी सदस्य एवम पार्षदों से बैठक की थी। जिसमे पार्षदों ने अपने अपने वार्डों के नालों के कारण जल भराव की समस्या बताई थी। सभी पार्षदों के सुझाव व मांग को कलमबद्ध करते हुए कमिश्नर ने अपने कर्मचारियों से नालों की सफाई करने सफाई अभियान चलाने का निर्देश दिया था। शहर में दो दर्जन बड़े नाले हैं ऐसे में इनकी सफाई के लिए कार्य योजना तैयार की गई। जिसके बाद गुरुवार से वार्ड क्रमांक 48 बोईरदादर से नालों की इस सफाई अभियान की शुरुआत की गई। स्वयं निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय अपने निगम कर्मचारियों के साथ बोईरदादर पहुंचे। जहां सफाई कर्मियों का गैंग लगाकर मालीपारा से नाले की सफाई शुरू की । आयुक्त ने पार्षद सुनीता महेश शुक्ला के साथ वार्ड के बड़े नाले से जुड़ने वाले छोटे नालियों का निरीक्षण किया। इसके साथ ही शहर के सभी बड़े नालों की सफाई बारी बारी से किया जाना बताया।निरीक्षण दौरान निगम के ए एच ओ भुपेश सिंह,सब इंजीनियर सूरज देवांगन,ऋषि राठौर राजस्व शाखा से शिव यादव,हरिकेश्वर लकड़ा,विद्युत विभाग से रमेश ताँती,उपस्थित रहे।
निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय ने बताया कि प्री मानसून सफाई अभियान हर साल चलता है उसके तहत जो एमआईसी बैठक हुई थी माननीय महापौर एम आई सी सदस्यों के साथ उसमें जो निर्णय लिए गए थे उसका अक्षरशः पालन आज से चालू किया गया 12 बड़े नाले और 24 से 25 छोटी नालिया हमारे टारगेट पर हैं उनको 15 से 20 दिनों में पूरा क्लीन किया जाएगा इसके लिए जिंदल उद्योग समूह से भी गाड़ियां ली जा रही हैं आज मैनुअल हमारे जितने भी वर्कर हैं हर वार्ड से एक-एक निकाले गए हैं जो 48 होते हैं उनके साथ हमारे जो वेलएक्यूब सुपरवाइजर हैं और सफाई दरोगा है सबको आज हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया प्री मानसून सफाई अभियान का परिणाम है कि अभी पिछले साल डेंगू हमारे रायगढ़ में नहीं हुआ और covid के काल में सफाई और महत्वपूर्ण हो जाती है तो इसमें हमारे सभी गैंग के सफाई कामगार लगे हुए हैं सुरक्षा किट उपलब्ध करा दी गई है लगातार इनका पर्यवेक्षण किया जाएगा उम्मीद है 15 से 20 दिनों में शहर को आने वाले बरसात के लिए तैयार कर लिया जाएगा।

