संबलपुरी गौठान पहुँचे आयुक्त-पूर्व नियोजित कार्यो की हुई समीक्षा
ठेकेदार संघ के सौजन्य से बन रहा शेड-गर्मी बरसात में मवेशियों को मिलेगी राहत
रायगढ़ जिला कलेक्टर भीम सिंह के मार्गदर्शन में नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय अपनी टीम के साथ संबलपुरी गौठान निरीक्षण एवं पूर्व नियोजित योजनाओं की समीक्षा के लिए पहुंचे। संबलपुरी गौठान में बन रहे शेड कंपोस्ट पीट पानी की व्यवस्था चारे की व्यवस्था का जायजा लेते हुए केयरटेकर एवं गौ सेवा समिति पशु विभाग के कर्मचारियों से मिलकर मवेशियों के संबंध में जानकारी ली ।पुराने कार्यों की समीक्षा करते हुए नई योजनाओं पर चर्चा की गई नगर निगम के नित्यानंद उपाध्याय ने निर्माण कार्यों को बारीकियों से देखते हुए संबंधित अधिकारी एवं ठेकेदार को निर्देशित किया ।
विदित हो कि छत्तीसगढ़ का पहला गौ अभ्यारण्य रायगढ़ शहर के संबलपुरी में बनने के बाद आवारा मवेशियों का जीवन संरक्षित हो गया शहर में बड़े वाहनों की चपेट में आकर कई मवेशियों ने अपना जान गवा दिया किंतु छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के महत्वाकांक्षी योजना नरवा गरवा घुरवा बारी योजना अंतर्गत छत्तीसगढ़ की प्राचीन परंपरा को पुनः स्थापित कर छत्तीसगढ़ वासियों को नई पहचान दी। राज्य अंतर्गत समस्त जिले के कलेक्टर को इस योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए निर्देशित किया गया जिसमें रायगढ़ जिले के कलेक्टर भीम सिंह ने अपने तार्किक सोच से इस योजना को सफलतापूर्वक क्रियान्वित किया जिसका प्रतिसाद आज जिले में परिलक्षित हो रहा है योजना अंतर्गत गरवा अर्थात गायों के संरक्षण में कलेक्टर की पहल अत्यंत सराहनीय है जिसके लिए उन्होंने संयुक्त टीम का गठन किया जिसमें नगर निगम पशु विभाग वन विभाग और कृषि विभाग को सामंजस्यता के साथ कार्य करने निर्देशित किए,शहर अंतर्गत गौठान, गोधन न्याय योजना के क्रियान्वयन के लिए नगर निगम के आयुक्त आशुतोष पांडेय कलेक्टर के निर्देशन में शहरी गौठान संबलपुरी में स्थापित किए जो 19 एकड़ में फैला हुआ पशुओँ के चारा पानी के साथ अनुकूल वातावरण में स्थित है। आज निरीक्षण दौरान गौठान में सब इंजीनियर सूरज देवांगन , स्वास्थ्य निरीक्षक राजू पांडे रमेश ताती एवं ठेकेदार संघ से राकेश पांडे और नवीन भी उपस्थित रहे।
नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय ने बताया कि आज नगर निगम की टीम एवं ठेकेदार संघ के साथी के साथ संबलपुरी गौठान आए यहां आकर प्रति शुक्रवार को हम हर सप्ताह की प्लानिंग करते हैं क्या-क्या यहां कर सकते हैं समाज क्या दे सकता है नगर निगम क्या दे सकता है और जनपद क्या दे सकता है इसकी समीक्षा की जाती है अभी फिलहाल यहां जनपद के तरफ से वर्मी कंपोस्ट शेड बनकर तैयार होने वाले हैं साथ ही अप्रोच रोड का विकास किया जाएगा और ठेकेदार संघ के सौजन्य से यहां पर दो मजबूत शेड बन रहे हैं ताकि यहां के मवेशी उसमें सुरक्षित रहने के साथ ही गर्मी और बरसात से उन्हें राहत मिल सके। हमारे पास जो एक्स्ट्रा पाइप बचे हैं उस के सहयोग से हम मजबूत बाउंड्री वाल समेत अलग-अलग संरचनाएं जो निर्मित कर रहे हैं उसमें उपयोग करेंगे निश्चित रूप से सारे 400 से 500 गाय यहां पर है दो-तीन माह पहले उनकी स्थिति कुछ और थी लगातार सुचारू रूप से परवरिश से उनकी स्थिति सुधरती जा रही है अब वह दिन दूर नहीं यह अच्छा काऊ केयर सेंटर के रूप में संबलपुरी विकसित होगा। चारागाह पर भी काम चल रहा है डीएफओ सर से बात करके उसे विकसित किया जाएगा साथ ही अलग-अलग विभागों के सौजन्य से सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से पशु आहार आदि वितरित किए जा रहे हैं वही जो कृषि समितियां है एल्डरमैन है उनके सहयोग से पैरा इकट्ठा किया जा रहा है निश्चित रूप से संबलपुरी गौठान में सारे लोग सहयोग कर रहे हैं जो उनके दिमाग के ऊपज से तैयार हुआ था पुष्पित पल्लवित होने लगे हैं

