● शादी में भीड़ जुटने की सूचना पर कोतवाली पुलिस शादी घर में दी दबिश…..
● दुल्हा निकला 21 वर्ष से कम उम्र का पुलिस ने रूकवाई गई शादी….
● दुल्हे के पिता पर लॉकडाउन का उल्लंघन का मामला दर्ज…. आज दिनांक 22/05/2021 को थाना कोतवाली अन्तर्गत *ग्राम उर्दना* में शादी घर में काफी भीड़ जुटने की सूचना कोतवाली टीआई को मिली । टीआई मनीष नागर हमराह स्टाफ के साथ ग्राम उर्दना पहुंचे । गांव के कोटवार रतन महंत बताया कि गांव का मानसिंग मिंज अपने लड़के की शादी जिला अंबिकापुर की लड़की के साथ तय किया है । शादी में कई गांव से मेहमान आ रहे हैं, आज भी विवाह कार्यक्रम चल रहा है । पुलिस टीम शादी घर में पहुंची तो घर में आसपास के काफी लोग बगैर मास्क, सोशल डिस्टेसिंग की परवाह किये मिले । वहां मौजूद एक व्यक्ति ने कोतवाली स्टाफ का बताया कि दुल्हा नाबालिग है । तब स्टाफ द्वारा दुल्हे के परिवारवालों से पूछताछ किये तो उसकी उम्र 20 वर्ष पायी गई, जिन्हें 21 वर्ष के पश्चात शादी करने की समझाइश देकर शादी रूकवाया गया । शादी कार्यक्रम आयोजित करने के संबंध में मानसिंग मिंज से परमीशन कागज दिखाने को कहने पर उसने परमीशन नहीं लेना बताया । कोतवाली पुलिस द्वारा मानसिंग मिंज पिता दशाराम मिंज उम्र 55 वर्ष निवासी उर्दना के विरूद्ध धारा 269, 270 भादवि की कार्यवाही की गई है । साथ ही महिला बाल विकास अधिकारी को निर्धारित उम्र के पूर्व शादी किए जाने की सूचना कोतवाली पुलिस द्वारा दी गई है।

