प्रदेश साहू संघ द्वारा वैक्सीन जन जागरण अभियान का हुवा शुभारंभ=महेश साहू
प्रदेश साहू संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष अर्जुन हिरवानी साहू के मार्गदर्शन व प्रदेश साहू संघ छत्तीसगढ़ के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष महेश साहू खरसिया के कुशल नेतृत्व के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती त्रिवेणी साहू व महिला प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजिका श्रीमती यामिनी साहू के अगवाई में आज 26 मई को पूरे प्रदेश भर के विभिन्न क्षेत्रों में गुरु गोरख नाथ व अंतर राष्ट्रीय पूर्णिमा दिवस के पावन शुभ अवसर पर कर्मा सेवा शक्ति कलश लेकर वैक्सीन लगाओ,जीवन बचाओ,समाज ने ठाना है,कोरोना को हराना है,ना डरना है,ना डराना है,वैक्सीन सभी को लगाना है,दो गज की दूरी,मास्क है जरूरी का नारा लगाते हुवे नौ नौ बहने इस अभियान के प्रचार प्रसार आवासीय गली मुहल्ले में भ्रमण कर रहे हैं इसी तर्ज पर आज 26 मई को मदनपुर खरसिया में भी किया गया । वर्तमान परिस्थिति कोरोना संक्रमण ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक हो रहा है हमें लगता है की ग्रामवासी इस कोरोना वायरस की दूसरी लहर के संक्रमण को गंभीरता से नहीं ले पा रहे है इसे रोकना एक बहुत बड़ी चुनौती है सरकार कोरोना की बेकाबू रफ्तार को काबू पाने के लिए इस दिशा में सबसे शसक्त टीका करण अभियान चला रही है । महामारी की इस दौर में कुछ गलत लोगों के द्वारा झूठा ,भ्रामक अफवाह फैलाया जा रहा है । जिससे गांवों में भ्रम,भय, डर व्याप्त है । जबकि वैक्सीन लगाना ही कोरोना महामारी से बचने का एक मात्र सर्वोत्तम निदान है । अतः सरकार द्वारा लॉक डाउन कर जो दिसा निर्देश जारी किया है उसे हम सब शासन प्रशासन का पूरी सकारात्मक सोच के साथ सहयोग करें उसी में हम सब का भलाई है घर पर रहें,सुरक्षित रहें । आज इस जन जागरण अभियान में महेश साहू खरसिया,मोहन गवेल,श्रीमती त्रिवेणी साहू,श्रीमती आशा देवी,श्रीमती बिंदिया,श्रीमती जागृति,कुमारी विजय लक्ष्मी,श्रीमती नर्मदा,श्रीमती ताजेश्वनी,कुमारी कसीस,श्रीमती सविता ने इस पुनीत कार्य में अपनी सहभागिता निभाई । उक्ताशय की जानकारी महेश साहू खरसिया ने दिया ।

