सेवा ही संगठन का मूलमंत्र के तहत सेवा कार्य किया गया
इस तरह के सेवा कार्य में भागीदारी सौभाग्य:महेश साहू
खरसिया:हमारे भारत देश के यशस्वी प्रधानमंत्री राष्ट्र भक्ति के प्रति अंतःकरण से समर्पित नरेंद्र मोदी जी का कुशल कार्यकाल के सफलतम 7 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सेवा ही संगठन को मूलमंत्र मानकर सेवा कार्य किए गए ! नरेंद्र मोदी के इस अपार उपलब्धि को भाजपा के ऊर्जावान कार्यकर्ताओं द्वारा कोई जश्न उत्सव नहीं मनाते हुवे इस वैश्विक महामारी कोरोना कोवीड 19 गाईड लाईन का पालन करते हुवे सेवा ही संगठन अभियान के अंतर्गत जन सेवा के कार्य को सुचारू रूप से किए गए । महका मंडल अध्यक्ष राजेंद्र पालू राठौर के नेतृत्व में उक्त कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम तिउर में मास्क व सेनेटाइजर वितरण किया गया के पश्चात ग्राम सरवानी में स्वच्छता अभियान के तहत शिव मंदिर के आस पास व गलियों में साफ सफाई किया गया ।
इस सेवाभाव पुनीत कार्यक्रम के दौरान रायगढ़ भाजपा जिलामंत्री महेश साहू खरसिया, महका मंडल महामंत्री नारायण पटैल,महका मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष रवींद्र गवेल,वरिष्ठ भाजपा नेता माखन जायसवाल,जीवन जायसवाल,मंडल उपाध्यक्ष कमल किशोर पिंटू जायसवाल,ग्राम पंचायत तिउर सरपंच पति संतोष कोरवा,लक्ष्मी साहू,नित्यानंद सारथी, भरत गवेल,किरण किंग सागर,घनश्याम साहू,सुब्रत साहू सहित इत्यादि कार्यकर्ताओं ने सेवा ही संगठन के कार्यक्रम में भाग लिए ।

