अज्ञात बदमाशों ने ट्रक के सामने शीशे पर किया पथराव
@ट्रक चालक बहादुर हुआ चोटिल।
असलम खान धरमजयगढ़ ब्यूरो:- धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत रायगढ़ में रोड आमगांव के समीप सोमवार को बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने चलती ट्रक पर ताबड़तोड़ पथराव कर दिया ।इस घटना में ट्रक चालक बहादुर थोड़ा चोटिल हो गया ।वहीं ट्रक का टायर भी मौके पर पंचर हो गया ।
इस हादसे के बाद चालक ने ट्रक को सड़क के किनारे रोककर इसकी जानकारी आसपास के लोगों को दी ।साथ ही वाहन मालिक को भी फोन पर आपबीती बताई।
बहरहाल अज्ञात बाइक सवारों ने ट्रक पर पथराव क्यों किया ।ये तो उनके पकड़ में आने के बाद ही पता चल पाएगा ।फिलहाल ट्रक धरमजयगढ़ का होना बताया जा रहा है और मालिक के आने के बाद पोलिस थाने में इसकी सूचना देने की बात कही जा रही थी।

