पूर्व मंत्री डाॅ. शक्राजीत नायक को श्रमिकों ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजली
रायगढ़। रायगढ़ विधान सभा के पूर्व विधायक एवं पूर्व सिचाई मंत्री डाॅ. शक्राजीत नायक के निधन पर सिविल एवं पेंटिंग मजदूर संघ एवं भारतीय कामगार संघ रायगढ़ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा शोक सभा का आयोजन कर डाॅ. शक्राजीत नायक को भावपूर्ण श्रद्धांजली दी गई। मौके पर मजदूर संघ अध्यक्ष गुड्डु सिंह ने कहा डाॅ. शक्राजीत नायक हमेशा मजदूरों के हित में खड़े रहते थे उनका जाना मजदूरों के लिए अपूर्णिय क्षति है। वहीं भारतीय कामगार संघ रायगढ़ के जिलाध्यक्ष महादेव परिहारी ने कहा डाॅ. शक्रजीत नायक अपना पूरा जीवन मजदूरों की सेवा में गुजार दिये वे मजदूरों के समस्याओं को लेकर हमेशा सजग रहते थे। उन्होंने मजदूरों की कई समस्याओं का समाधान कराया उनके निधन से मजदूरों में गहरा शोक व्याप्त है। वहीं शोक सभा आयोजन में श्रमिक संघ के पदाधिकारियों एवं श्रमिक महिला/पुरूष भारी संख्या में उपस्थित रहे।

