ऐतिहासिक नगरी धरमजयगढ़ के जंगल में दिखा दुर्लभ प्रजाति का गिरगिट
असलम खान धरमजयगढ़– अपने शरीर का रंग बदलने वाले गिरगिट के बारे में तो आप भली भांति जानते ही होंगे जिसे चमिलिअनं भी कहा जाता है। कुछ वर्षो पूर्व छत्तीसगढ़ में हरे रंग के गिरगिट की दुर्लभ प्रजाति देखी जा चुकी है। पूर्व में जशपुर जिले में भी ग्रीन चमिलिअनं देखा गया था। और अब इस तरह का ग्रीन चमिलिअनं फिर से रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के जंगलों में देखा गया है।
वन्य जीव के जानकारों की माने तो यह ग्रीन चमिलिअनं दुर्लभ प्रजाति का गिरगिट है। जानकारों के अनुसार यह ग्रीन चमिलिअनं एक खास जीव है जो बिल्कुल भी तनाव बर्दाश्त नही कर सकता। यदि इसे कैद करने की कोशिश की जाय तो यह मर जाता है। इस दुर्लभ प्रजाति के गिरगिट की खासियत यह है कि यह अपनी दोनों आंखों का इस्तेमाल कर दो अलग अलग दिशाओ में देख सकता है। वर्तमान में धरमजयगढ़ के जमबिरा के जंगल मे दिखे हरे रंग के गिरगिट के विषय मे भी जानकारों का कहना है कि यह ग्रीन चमिलिअनं प्रजाति का ही है।

