पूँजीपथरा में शराब बेच रहे आरोपी को आबकारी विभाग ने न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल
रायगढ़, 17 जून2021/ कलेक्टर श्री भीम सिंह ने औद्योगिक क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री पर सख्ती से रोकथाम लगाने सहायक आयुक्त आबकारी को निर्देशित किया था।
पूँजीपथरा औद्योगिक क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री की सूचना पर आबकारी ने टीम बनाकर छापामार कार्यवाही की। पूँजीपथरा के हरिमोहन माझी के घर की तलाशी ली गई। जिसमें 15 पॉऊचों में महुआ शराब भरी हुई बरामद की गई। वहीं बड़े साईज के पॉलीथिन पॉऊचों में एक-एक लीटर शराब बेचने के लिए तैयार किया जाना पाया गया। फैक्ट्री ईलाका मे 1 पॉऊच 200 रूपये मे बेचा जा रहा था । 15 लीटर अवैध आसवित शराब जप्त होने पर आरोपी को आबकारी एक्ट की धारा के तहत गिरफ्तार कर रिमांड हेतु न्यायालय पेश किया गया। न्यायालय द्वारा आरोपी की जमानत याचिका को निरस्त करते हुये जेल भेजने हेतु आदेशित किया है।
रायगढ़ जिले मे अवैध शराब की सूचना मोबाईल में व्हॉटसप पर श्री रमेश कुमार अग्रवाल 7354070154, शहर हेतु आशीष उप्पल 7987740105, पुसौर, सरिया क्षेत्र में रमेश सिदार 9109852347, खरसिया रंजीत गुप्ता 9993614747, घरघोड़ा लैलूूंगा तमनार कुलदीप शर्मा 9009199557, धर्मजयगढ छाल विकास पाल 9098131301, सारंगढ़ बरमकेला कोसीर-अनिल बंजारे 7587459307 और टोल फ्री नंबर 14405 पर दी जा सकती है।

