चैतन्य नगर में धूमधाम से मनाया गया सातवां अंतराष्ट्रीय योग दिवस
रायगढ :- चैतन्य नगर में सातवां अंतरष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया l विदित हो कि चैतन्य नगर में ओजस योग मन्दिर के तत्वाधान में वर्ष 2013 से अनवरत निःशुल्क योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाता है l इस शिविर में संजय अग्रवाल प्रतिदिन सुबह 6 से 7 बजे तक योग प्रशिक्षण दिया जाता है l उनकी अनुपस्थिति में योग प्रशिक्षण ओजस योग मंदिर.के ट्रेनरो द्वारा क्लासेज ली जाती है l अनवरत 8 वर्षो से जारी इस योग प्रशिक्षण में चैतन्य नगर के निवासी पूरी निष्ठा से शामिल होते है l कोरोना काल के दौरान भी अपने घर पर नियमित योग का अभ्यास जारी रहा l निरन्तर योग की वजह से सभी का इम्युनिटी सिस्टम मजबूत रहा जिससे कोरोना महामारी की दूसरी लहर से लड़ने में सहायता मिली l आज प्रातः अंतरष्ट्रीय योग दिवस को लेकर कॉलोनी में उत्साह का माहौल था l शामिल योग साधकों ने योग साधना कर योग दिवस की बधाई दी और प्रतिदिन योग करने का संकल्प लिया l संजय अग्रवाल ने कहा कि कोरोना महामारी की वजह से पूरे विश्व मे योग की प्रासंगिकता बढ़ी है l विश्व ने यह माना कि इम्युयूनिटी सिस्टम कोरोना से लड़ने में सबसे बड़ी मददगार भूमिका निभा रहा है और नियमित योग प्राणायाम करने वाले साधकों का इम्युनिटी सिस्टम मजबूत रहा l भारत की पहल से पूरे विश्व मे योग दिवस मनाया जाता है l संजय अग्रवाल ने सभी से अनुरोध किया कि वे योग को जीवन का अनिवार्य हिस्सा बनाये औऱ ओजस योग मंदिर की नियमित कक्षाओं में शामिल होकर परिवार जनों को भी योग के लिए प्रेरित करे l इस दौरान सपत्नीक समाजसेवी पम्मी भाटिया जी ,अरूण,रामू मनोज सुभाष भाई पवन अग्रवाल, कुडुमकेला खगेश्वर थवाईत दयासी जी
गौरीशंकर अग्रवाल फैशन हाउस अशोक बोंदिया राजेश अग्रवाल पवन अग्रवाल राम भगत लक्ष्मी नारायण
द्रोपती देवी अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य जन मौजूद रहे l

