“”मानव कल्याण सेवा कार्य के लिए सिकंदर सम्मानित”” #सेनेटाइजर सिस्टम दान करने नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन ने किया सम्मान # रायगढ़ / जहाँ कोविड 19 कोरोना माहमारी में लोग अपने को घर पर कैद कर लिए थे वहीँ कुछ महान व्यक्तित्व लोग व्यक्तिगत रूप से या संगठन के माध्यम सेवा करने में लगे हुए थे वैसे ही रायगढ़ के बेहतरीन मेकेनिकल लाइन कार गैरेज के मालिक सिकंदर खान ने अपने टीम के साथ सेनेटाइजर मशीन तैयार कर अशर्फी चिकित्सालय डॉ. रूपेंद्र पटेल जी के यहाँ डोनेट किया जिसका लाभ स्थानीय जिले के इलाज के लिए आये सभी को इनका लाभ मिला नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन के संस्थापक श्याम कुमार गुप्ता ने बताया कि उनके द्वारा विगत वर्षों13 फरवरी1996 सर्वधर्म सद्भावना पदयात्रा रायगढ़ से लूथरा शरीफ रतनपुर महामाया मंदिर तक मैंने एक महीने का रोजा रखकर पदयात्रा की थी उसमें भी सिंकंदर ने साथ चलकर एक राष्ट्रीय वादी विचार धारा का प्रदर्शन किया था साथ ही मेरे विश्व स्तर का स्टंट प्रदर्शन में मेरे गले से बुलेट चलाने वाला पहला हिम्मती बंदा सिकंदर था जिनके सेवा कार्य को सैल्युट करते हुए नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन के संस्थापक श्याम कुमार गुप्ता राष्ट्रीय संरक्षक बलबीर शर्मा पूर्व डिप्टी डायरेक्टर नेहरु युवा केन्द्र भारत सरकार ,जिला प्रभारी कन्हैया अग्रवाल के मुख्य आथित्य में असम शाल गमछे मोमेन्टो सर्टिफिकेट देकर सम्मनित किया गया

