पत्रकार रजनी यादव ने लगवाया कोविड वैक्सीन का पहला डोज व शहरवासियों से की टिका लगवाने की अपील
रायगढ़- कोविड वैक्सीन कोरोना के विरूद्ध एक सुरक्षा कवच हैं तथा जब तक समाज का प्रत्येक नागरिक इस कवच को धारण नही करता तब तक हमारा समाज सुरक्षित नही इसलिए प्रत्येक नागरिक को अपनी स्वेच्छानुसार कोविड वैक्सीन को लगवाना चाहिए,ताकि इस महामारी को जड़ से खत्म किया जा सकें इस बिचार के साथ पत्रकार रजनी यादव कोविड वैक्सीन लगवाईं है. वैक्सीन लगवाने के बाद लोगो से अपील करते हुए कहा कि मैने खुद टिका लगवाया है ,अब खुद को ज्यादा सुरक्षित महसूस कर रही हूँ।महामारी से बचने का यही एक मांत्र उपाय हैँ ।जल्द टिकाकरण केन्द्र पर जाकर रजिस्ट्रेशन करा कर टिका लगवाईये.

