डॉक्टर्स-डे पर होगा रायगढ़ जिले के ख्यातिप्राप्त चिकित्सकों का सम्मान
रायगढ़ दृष्टि व केके फिल्म्स का आयोजन
रायगढ़। केके फिल्म्स व रायगढ़ दृष्टि संस्था डाक्टर्स-डे पर 1 जुलाई को स्टेशन रोड स्थित मारवाड़ी पंचायती धर्मशाला में आयोजित एक सादगीपूर्ण समारोह में शहर सहित जिले के ख्यातिप्राप्त 31 डॉक्टरों का सम्मान करेगी।
केके फिल्म्स व रायगढ़ दृष्टि के डायरेक्टर कमल शर्मा ने बताया कि डॉक्टरों को धरती का भगवान कहा जाता है। विपरीत परिस्थितियों में भी वे दिन-रात मरीजों का इलाज कर सेवा करते हैं। पिछले दो साल के दौरान डॉक्टरों की सेवा व कार्य की पूरी दुनिया सराहना कर रही है। कोरोना काल में जब रिश्ते भी दूर होने लगे, तब एक डॉक्टर ही मरीज के साथ थे और उनके जीवन को बचाने जद्दोजहद कर रहे थे। डॉक्टर्स-डे पर हमारी संस्था स्वास्थ्य व जनसेवा के क्षेत्र में डॉक्टरों के इस महती योगदान व सराहनीय कार्य के लिए सम्मान करेगी। 1 जुलाई को दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक मारवाड़ी पंचायती धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में जिले के प्रसिद्ध 31 चिकित्सकों के साथ समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान व सेवा कार्यों के लिए शहर के समाजसेवियों का भी सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम में शहर के विशिष्टजनों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। श्री शर्मा ने शहरवासियों से कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील की है।
इन डॉक्टरों का होगा सम्मान
केके फिल्म्स व रायगढ़ दृष्टि संस्था द्वारा डाक्टर्स-डे पर डॉ. रूपेंद्र पटेल, डॉ. प्रकाश मिश्रा, डॉ. राजकृष्ण शर्मा, डॉ. लोकेश षडंगी, डॉ. टीजी कुलवेदी, डॉ. मनोज गोयल, डॉ. अजय तिर्की, डॉ. राजू अग्रवाल, डॉ. मनीष बेरीवाल, डॉ. प्रशांत अग्रवाल, डॉ. वेदप्रकाश घिल्ले, डॉ. डी. प्रशांत दास, डॉ. मनदीप टूटेजा, डॉ. शलभ अग्रवाल, डॉ. शिवकुमार नायक, डॉ मीना पटेल, डॉ. रत्न माणिक मेश्राम, डॉ. मुकुन्द अग्रवाल, डॉ. अवधेश पाणिग्रही, डॉ. राजकुमार गुप्ता, डॉ. जितेंद्र कुमार नायक, डॉ. जयकुमारी चौधरी, डॉ. बीरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी पुसौर, डॉ. विकास शर्मा घरघोड़ा, डॉ. सुरेश कुमार राठिया खरसिया, डॉ. राजेश कुमार अजगल्ले, डॉ. शोभित माने, डॉ. दिनेश कुमार पटेल, डॉ. अजय गुप्ता, डॉ. अरुण केडिया, डॉ. विकास अग्रवाल शामिल हैं।

