प्रदेश भाजपा के आव्हान पर युवा मोर्चा कर रही वृक्षारोपण
वृक्ष लगाना व उसका सुरक्षा करना बहुत ही नेक कार्य-महेश साहू
खरसिया। प्रदेश भारतीय जनता पार्टी आव्हान पर एवं जिला भाजपा अध्यक्ष एवं जिला भाजयुमो अध्यक्ष के दिशा निर्देश पर भारतीय जनता युवा मोर्चा जोबी मंडल द्वारा शक्ति केन्द्रो में बैठक आयोजित कर वृक्षारोपण का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसके तारतम्य में 2 जुलाई को ग्राम चोढा में एवं 3 जुलाई को ग्राम देहजरी एवं बर्रा में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने बैठक आयोजित कर वृक्षारोपण किया। इस दौरान ग्राम जोबी, बर्रा एवं चोढ़ा में भाजपा नेता जिलामंत्री महेश साहू, मंडल अध्यक्ष कन्हैया राठिया, महामंत्री परखित डनसेना, भूपेंद्र वर्मा, मंत्री ओमप्रकाष डनसेना, आदिवासी मोर्चा के धरमसिंह राठिया, पिछडा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष मोहन गवेल, भाजयुमो के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नवल किशोर कनेर, जोबी मंडल भाजयुमो के प्रभारी एवं जिला शासकीय स्वाध्याय योजना प्रमुख कमलेश नायडू, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष दिनेश कुमार पटेल, महामंत्री शुकलाल डनसेना, सुनिल चैहान, प्रेम कुमार राठिया, जयप्रकाश डनसेना, लकेश्वर चैहान, आकाश अग्रवाल, ओमप्रकाश डनसेना, हीरामणी पटेल, विष्णु महाराज, गिरधारी राठिया, संतोष राठिया, बुद्धसेन प्रजापति, दिलीप बंजारा, सहिस राम राठिया, कन्हैया डनसेना, संजय राठिया, सुखील चैहान, सुशांत पटेल, नीतेश कुमार राठिया, पप्पू राठिया, शोभाराम राठिया सहित अन्य भाजपा एवं युवा मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

