जशपुर नगर 12 जुलाई 2021/कलेक्टर श्री महादेव कावरे ने आज कुनकुरी विकासखंड के रायकेरा में खेती कार्य कर रहे ग्रामीण महिलाओं एवं पुरूषों को कोविड-19 के बचाव के लिए जागरूक किया। उन्होंने लोगो को समझाते हुए कहा कि सभी खेती कार्य के दौरान भी मास्क पहने एवं दूरी बनाकर कार्य करें।
कलेक्टर ने कहा कि अब भी कोरोना वायरस पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। सभी को नियमों को कड़ाई से पालन करना होगा। इस दौरान उन्होंने कार्य में लगे लोगों को मास्क का वितरण भी किया। इस अवसर पर कुनकुरी एसडीएम श्री रवि राही उपस्थित थे।

