राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम अन्तर्गत अन्तर्विभागीय जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक सह-प्रशिक्षण आयोजित
रायगढ़, 14 जुलाई2021/ कलेक्टर श्री भीम सिंह के निर्देशन एवं सीएमएचओ डॉ.एस.एन. केसरी के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत 13 जुलाई 2021 को सीएमएचओ कार्यालय के आरोग्यम सभागृह में जिला मलेरिया अधिकारी डॉ.टी.जी कुलवेदी की अध्यक्षता में अन्तर्विभागीय जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक सह-प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। डॉ. कुलवेदी ने जानकारी दी कि 19 से 24 जुलाई 2021 तक राष्ट्रीय फाईलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम अन्तर्गत सामूहिक दवा सेवन एवं कृमि मुक्ति दिवस गतिविधि का आयोजन किया जाना है। जिले में 19 जुलाई को (प्रथम दिवस) प्रति आंगनबाड़ी, पी.एच.सी., सी.एच.सी. एवं मेडिकल कॉलेज में बूथ आयोजन किया जाएगा तथा 20 से 22 जुलाई तक समुदाय स्तर पर गृह भेंट देकर दवा सेवन कराया जाएगा। 24 जुलाई तक मॉप-अप राउंड के तहत दवा सेवन गतिविधि डाट्स पद्धति से किया जाएगा। जिसमें 2 वर्ष से अधिक सभी आयु वर्ग के व्यक्तियों को उम्रवार दवा डी.ई.सी एवं एलबेन्डाजोल की दवा खिलाई जानी है तथा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अन्तर्गत 1 से 19 वर्ष आयु वर्ग के शिशु एवं किशोर एवं किशोरियों को सामूहिक दवा सेवन (गर्भवती, अति गंभीर बीमारी से पीडि़त व्यक्ति को छोड़कर) कराया जावेगा।
इस अवसर पर सभागृह में डी.एच.ओ. डॉ. एस. टोप्पो, डॉ. के.डी.पासवान, डी.पी.एम.डॉ.योगेश पटेल, सी.पी.एम.डॉ.राकेश वर्मा, श्री निर्मल प्रसाद, श्री गौतम प्रसाद सिदार व्ही.बी.डी.टेक्नीकल सुपरवाईजर, श्रीमती प्रीति शर्मा, कुमारी अंजुलता पटनायक सेक्रेटरियल असिस्टेंट, श्रीमती सुषमा ग्लोरिया एक्का सहा. ग्रेड 3, श्री संतोष सोन, श्री विजय कुमार कुर्रे एस.एम.सी. के साथ विभिन्न विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

