रायगढ़, 6 अगस्त2021/ महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत रायगढ़ जिले में वृक्षारोपण एवं नर्सरी संबंधी कार्य सुचारू रूप से किया जा रहा है, इसके लिए ग्राम पंचायत सहित दोनों वनमण्डल एवं उद्यान विभाग द्वारा कराया जा रहा है जिले को राज्य शासन से मनरेगा योजना अंतर्गत कुल 2 लाख 14 हजार पौधे एवं 22 लाख 50 हजार नर्सरी तैयार किये जाने का लक्ष्य प्राप्त हुआ था। जिसमें से लक्ष्य के विरूद्ध 3 लाख 03 हजार 400 पौधे एवं 12 लाख 50 हजार 000 नर्सरी की स्वीकृति कर दी गई है। ब्लाक प्लांटेशन के लिए गोठानो/चारागाह को विशेष रूप से लक्षित किया गया है। इसी तरह सड़क किनारे वृक्षारोपण नदी, नहर, राम गमन पथ के माध्यम से पौधा रोपण की कार्यवाही की जा रही है। सड़क किनारे वृक्षारोपण के कार्यो में पौधों की सुरक्षा हेतु ट्री गार्ड की व्यवस्था की जा रही है। जबकि ब्लाक प्लांटेशन के कार्य में आवश्यकतानुसार चैनलिंग फैसिंग के माध्यम से कार्य कराये जा रहे है। स्वीकृति का 50 प्रतिशत पौध रोपण किया जा चुका है। ग्राम पंचायत स्तर पर खाली भूमि में पौधरोपण का कार्य प्राथमिकता से कराया जा रहा है। आगामी वर्षो में वृक्षारोपण के कार्य परिलक्षित होंगे। इसी प्रकार नर्सरी के 22 लाख 50 हजार पौधे तैयार किया जाना है जिसमें 12 लाख 50 हजार पौधे तैयार करने हेतु जिला पंचायत द्वारा वन विभाग एवं उद्यान विभाग को स्वीकृति प्रदाय की गई है।
स्कूल के मैदानों को लक्षित किया जा रहा है जिला शिक्षा अधिकारी से बड़े मैदान वाले स्कूलों की सूची प्राप्त कर वृक्षारोपण के कार्य स्वीकृत किये गये है। उक्त कार्यो से स्कूल मैदान की सुरक्षा के साथ-साथ वृक्षारोपण के कार्य संपादित हो रहे है। व्यक्तिगत वृक्षारोपण कार्य हेतु स्व-सहायता समूह एवं एफ..आर.ए. हितग्राही को लाभांवित किये ता रहे है। उक्त कार्यो से वृक्षारोपण के साथ मनरेगा में पंजीकृत मजदूरों को वर्षा ऋतु में भी रोजगार उपलब्ध कराये जा रहे है।

