जशपुरनगर 10 अगस्त 2021/विधायक जशपुर श्री विनय भगत ने अपने निवास कार्यालय में आए ग्रामीणों को छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रकाशित मासिक पत्रिका जनमन एवं अन्य प्रचार सामाग्री का वितरण किया गया। श्री भगत ने सभी लोगों को पत्रिका का अध्ययन करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि पत्रिका के अध्ययन से उन्हें प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी मिलेगी। साथ ही उन्होंने अपने आस पास के युवाओं को भी जनमन का अध्ययन करने की अपील की। उन्होंने कहा जनमन में छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं एवं चलने वाले अभियान, बजट विशेषांक सहित अन्य जानकारी होती है। जो कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में आपके लिए लाभदायक साबित होगा।

